IIT कानपुर में इस साल सूट-बूट नहीं, कुर्ता-पायजामा में मिलेगी डिग्री
IIT कानपुर दीक्षांत समारोह डिग्री में इस साल छात्रों को कुर्ता-पायजामा पहनकर आने का निर्देश
कानपुर। आईआईटी कानपुर में इस साल छात्रों को दीक्षांत समारोह में भारतीय परिधान में आने का निर्देश दिया गया है। बरसों से चले आ रहे सूट-टाई पहने छात्रों को डिग्री नहीं मिलेगी। लड़कों को कुर्ता-पायजामा और छात्राओं को सलवार कमीज में आने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा आईआईटी के पचास वर्ष (स्वर्ण जयंती) पूरे होने के अवसर पर किया जा रहा है।

सिर्फ छात्र-छात्राओं को ही नहीं समारोह में हिस्सा लेने वाले प्रोफेसर भी अपने कोट सूट के उपर केसरिया सुनहरे रंग का विशेष गाउन पहनेंगे जो उनके कोट सूट को पूरी तरह से ढक लेगा। आईआईटी कानपुर का 50वां दीक्षांत समारोह 15 व 16 जून को होगा। समारोह में करीब 1600 छात्र छात्राओं को डिग्री प्रदान की जायेगी।
आईआईटी के निदेशक प्रो. इन्द्रनील मन्ना ने कहा साल आईआईटी के डिग्री पाने वाले छात्र पहली बार ब्रिटिश काल से चले आ रहे कोट सूट और टाई के बजाय भारतीय परिधान कुर्ता पायजामा और अंगवस्त्र पहनेंगे जबकि छात्रायें सलवार कुर्ता पहनेंगी। छात्रों का पायजामा कुर्ता सफेद रंग का होगा तथा उन्हें गले में अंगवस्त्र डालना होगा।












Click it and Unblock the Notifications