आईआईटी परिणाम में डगमगाए लड़कियों के कदम

iit
नई दिल्ली। आईआईटी-जेईई के एडवांस टेस्ट के परिणाम आ चुके हैं। राजस्थान के चित्रांग मुरदिया ने इस टेस्ट में सबसे ज्यादा अंक हासिल कर अपना परचम लहराया है। चित्रांग ने रिसर्च के क्षेत्र में अपना करियर बनाने की इच्छा जाहिर की है। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में सजृन गर्ग ने टॉप किया है। सजृन का एडवांस टेस्ट में 21वां स्थान है। कुल 1,26,997 छात्रों ने आईआईटी के इस प्रवेश परिक्षा के लिए आवेदन भरा था। जिनमें से 27,151 छात्रों ने बाजी मारी है।

गौरतलब है कि एडवांस टेस्ट के परिणाम की फेहरिस्त देखी जाए तो टॉप 100 में सिर्फ पांच लड़कियों ने ही अपनी जगह बनाई है। या यूं कह सकते हैं कि केवल 11 प्रतिशत लड़कियां ही टॉप 100 में आ पाईं हैं। पिछली बार जहां दो लड़कियों ने टॉप 10 में जगह बनाने में सफलता पाई थीं। वहीं इस साल सिर्फ एक लड़की सातवीं पोज़ीशन हासिल कर टॉप 10 में आई है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी चयनित छात्रों को ट्वीट के जरिए बधाई दी है। उन्होंने नई आने वाली पीढ़ी से उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि सभी छात्र अपने जीवन की नई कड़ी शुरू करने जा रहे हैं। मेरी शुभकामनाएं सभी छात्रों के साथ है।

आईआईटी-जेईई एडवांस टेस्ट के परिणाम में आए अंकों के मुताबिक ही छात्र विभिन्न संस्थानों में से एक में एडमिशन पक्की कर पाएंगें। संस्थानों की सूची में आईआईटी के 16 संस्थान, इंडियन स्कूल ऑफ माइन्स- धनबाद, राजीव गांधी इंस्टिटूट ऑफ पेट्रोलियम टेक्नोलॉजी- राय बरेली, इंडियन इंस्टिटूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च- पुणे, इंडियन इंस्टिटूट ऑफ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी- तिरूवनंतपुरम् और इंडियन इंस्टिटूट ऑफ साइंस- बेंगलूरु शामिल है। छात्र 24 जून तक इस संस्थानों में अपने पसंद के कोर्स के लिए आवेदन भर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+