आईआईटी का रिजल्ट घोषित, छात्रों को फ्री में मिले 11 नंबर

आईआईटी ज्‍वाइंट एंट्रेंस एग्‍जाम यानी JEE 2017 का रिजल्‍ट घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट घोषित होने के साथ ही इस बार आईआईटी एडवांस में बैठने वाले छात्रों को 11 नंबर मार्क्स बोनस में दिए गए है।

नई दिल्ली। आईआईटी ज्‍वाइंट एंट्रेंस एग्‍जाम यानी JEE 2017 का रिजल्‍ट घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट घोषित होने के साथ ही इस बार आईआईटी एडवांस में बैठने वाले छात्रों को 11 नंबर मार्क्स बोनस में दिए गए है।

आईआईटी का रिजल्ट घोषित, छात्रों को फ्री में मिले 11 नंबर

दरअसल 21 मई को हुए आईआईटी जेईई एडवांस परीक्षा में 3 सवाला ऐसे पूछे गए थो जो अस्पष्ट थे। परीक्षा के दौरान इन सवालों ने छात्रों को काफी परेशान किया था। इनमें से 2 सवाल मैथ्स के थे जबकि 1 सवाल फिजिक्स का था। रिजल्ट घोषित होने के साथ ही इन तीनों अष्प्सट सवालों के लिए छात्रों को 11 बोनस मार्क्स दिए गए हैं।

छात्रों की शिकायत आने के बाद आईआईटी ने 21 मई को हुए जेईई एडवांस के पेपर का इंटरनल रिव्यू किया था। इस रिव्यू में इन तीनों सवालों को अस्प्ष्ट पाया गया जिसके बाद आईआईटीन ने छात्रों को बोनस में 11 नंबर देने का फैसला लिया। बीते रविवार को जेईई एडवांस पेपर का आंसर की जारी किया गया था।

यह पहली बार नहीं है जब आईआईटी ने छात्रों को बोनस मार्क्स दिया हो। इससे पहले 2016 में भी छात्रों को 3 सवालों के लिए बोनस मार्क्स दिया गया था जबकि 2015 में 1 सवाल के लिए बोनस मार्क्स दिया गया था। पिछले साल आईआईटी द्वारा जारी नए नियम के मुताबिक हर एक सवाल जिसके एक से ज्यादा सही जवाब होंगे उसमें अगर स्टूडेंट गलत ऑप्शन को नहीं चुनता तो उसे 1 बोनस मार्क्स दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+