IIT JEE: 4 जून को आयोजित होगी JEE-एडवांस प्रवेश परीक्षा, IIT गुवाहाटी ने दिया बड़ा अपडेट
IIT प्रवेश परीक्षा JEE एडवांस्ड को लेकर शुक्रवार को बड़ा अपडेट आया है। IIT गुवाहाटी ने बड़ा अपडेट देते हुए कहा कि IIT प्रवेश परीक्षा JEE-एडवांस्ड 4 जून 2023 को आयोजित की जाएगी।

IIT JEE Advanced entrance exam: IIT प्रवेश परीक्षा JEE एडवांस्ड को लेकर शुक्रवार को बड़ा अपडेट आया है। IIT गुवाहाटी ने बड़ा अपडेट देते हुए कहा कि IIT प्रवेश परीक्षा JEE-एडवांस्ड 4 जून 2023 को आयोजित की जाएगी।
बता दें कि आईआईटी ने दाखिले के लिए 12वीं कक्षा के प्रदर्शन को क्राइटेरिया में फिर से शामिल करने का फैसला किया है। ऐसे में 12वीं के अंक बहुत मायने रखेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) ने प्रवेश देने के लिए कोरोना से पहले वाले नियम को लागू करने का फैसला लिया है।
कोरोना वायरस संक्रमण के चलते वर्ष 2020 में आईआईटी ने 12वीं के अंक को एडमिशन की क्राइटेरिया से हटा दिया था। इसके मुताबिक छात्रों को भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, भाषा और अन्य विषयों में केवल उत्तीर्ण अंक लाने पर ही प्रवेश की अनुमति दे दी गई। यह फैसला इसलिए लिया गया था क्योंकि कोरोना के चलते बोर्ड परीक्षाएं प्रभावित हुई थी।
वहीं, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main) 2023 को लेकर बड़ा अपडेट दिया था। उन्होंने कहा था कि जेईई मेन की परीक्षा अब 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। JEE (Main) परीक्षा को अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- IIT Bhilai को मिले 55 करोड़, फाइनेंशियल फ्रॉड से बचने के लिए नई तकनीक होगी तैयार, छात्रों को मिलेगी ट्रेनिंग












Click it and Unblock the Notifications