IIT दिल्ली, डीयू और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की वेबसाइट हैक, लिखा पाकिस्तान जिंदाबाद
एमयू की वेबसाइट पर हैकर्स ने अश्लील गाने के साथ ये मेसेज छोड़ा था, "ग्रीटिंग गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एंड पीपल ऑफ इंडिया"। वेबसाइट पर लॉगइन करते ही एक ब्लैक स्क्रीन सामने आता है।
नई दिल्ली। IIT दिल्ली, दिल्ली विश्वविद्यालय और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की ऑफिशियल बेबसाइट हैक कर ली गई है। जो जानकारी मिल रही है उसके पीछे पाकिस्तान हैकर्स का हाथ बताया जा रहा है। हैकर्स खुद को PHC ग्रुप का बता रहे हैं। आपको बता दें कि PHC वही ग्रुप है जिसने पिछले साल भारत की 7100 वेबसाइट को हैक करने का दावा किया था। हालांकि वेबसाइट हैक होने के थोड़े ही समय में रिस्टोर कर लिया गया।

बेहद कमजोर है DU की बेवसाइट
आपको बता दें कि डीयू की वेबसाइट सुरक्षा की नजर से बेहद कमजोर है। इसके URL के आगे http भी नहीं लगा है। गौरतलब है कि बिना http वाली वेबसाइट सुरक्षित नहीं होती है। मई, 2012 में भी पाकिस्तानी हैकिंग ग्रुप द्वारा अंग्रेजी विभाग की साइट हैक कर ली गई थी। उस समय दिल्ली विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विभाग ने इसे समय रहते ठीक कर लिया था।
कश्मीर से जुड़ा मुद्दा और गंदे गाने पोस्ट
एमयू की वेबसाइट पर हैकर्स ने अश्लील गाने के साथ ये मेसेज छोड़ा था, "ग्रीटिंग गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एंड पीपल ऑफ इंडिया"। वेबसाइट पर लॉगइन करते ही एक ब्लैक स्क्रीन सामने आता है। जिस पर लाल और सफेद अक्षरों में कश्मीर से जुड़ा मेसेज लिखा गया है और साथ ही साथ अपने आप बैकग्राउंड में एक अश्लील गाना बजने लगता है।
वेबसाइट की बनाई लिस्ट, जिन्हें हैक करने का किया दावा
- http://www.uok.ac.in
- http://zone-h.org/mirror/id/29241418
- http://nal.res.in
- http://zone-h.org/mirror/id/29241417
- http://amu.ac.in
- http://zone-h.org/mirror/id/29241416
- http://iitbhu.ac.in
- http://zone-h.org/mirror/id/29241415
- http://iitd.ac.in
- http://zone-h.org/mirror/id/29241413
- http://du.ac.in
- http://zone-h.org/mirror/id/29241411
- http://www.aimt.ac.in
- http://zone-h.org/mirror/id/29241410
- http://diat.ac.in
- http://zone-h.org/mirror/id/29241409
- http://www.aim.ac.in
- http://zone-h.org/mirror/id/29241408
- http://brns.res.in
- http://zone-h.org/mirror/id/29240869












Click it and Unblock the Notifications