आईआईटी के पूर्व छात्रों का कमाल, तैयार किया पोर्टेबल कोविड अस्पताल

नई दिल्ली। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास-इनक्यूबेटेड स्टार्टअप ने कोरोना के इलाज के लिए फोल्डेबल और पोर्टेबल अस्पताल तैयार किया है। इसकी खास बात ये है कि इसे कहीं भी ले जाया जा सकता है और इसके लिए कोई बहुत बड़े तामझाम की जरूरत भी नहीं होगी। इसको मेडिकैब नाम दिया गया है। मेडिकैब अस्पताल में चार जोन हैं।. जिसमें डॉक्टर का कमरा, एक आइसोलेशन रूम, एक मेडिकल रूम और एक ट्विन-बेड आईसीयू शामिल है। मॉडुलस हाउसिंग ने तमिलनाडु में चेंगलपेट में अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाई है।

Recommended Video

      Coronavirus : IIT Madras के स्टार्टअप ने तैयार किया पोर्टेबल कोविड अस्पताल | वनइंडिया हिंदी
      म्

      मॉडुलस हाउसिंग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीराम रविचंद्रन का कहना है कि फौरन इमारतें बनाना मुश्किल है। ग्रामीण इलाकों में ये छोटे अस्पताल कोरोना मामलों से निपटने में बहुत मदद कर सकते हैं। बता दें कि पूरे देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है, भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 10 लाख के पार हो गई है। वहीं अस्पतालों की कमी की बात देश के कई हिस्सों से सामने आ रही है। ऐसे में इस तरह की व्यवस्था काफी कारगर हो सकती है।

      स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना मरीजों की संख्या शुक्रवार को 10,03,832 पहुंच गई है। भारत में अब कोरोना के एक्टिव केस 3,42,473 हो गए हैं, जबकि 25,602 लोगों की मौत इस खतरनाक वायरस की चपेट में आने से हो गई है। वायरस से ठीक होने वालों की संख्या 6,35,757 है। बीते 24 घंटों में सर्वाधिक 34,956 नए मामले सामने आए हैं और 687 मरीजों की मौत हुई है। देश में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस हैं उसके बाद तमिलनाडु और दिल्ली प्रभावित है। दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका है, उसके बाद ब्राजील में केस मिले हैं। इसके बाद भारत का दुनिया में तीसरा नंबर है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+