प्रकृति का चमत्कार! सूखी जमीन पर पानी के बहाव के बाद नदी ने लिया आकार, रोमांचित तक रहा Video
Amazing River Video: कुदरत जैसी खूबसूरत चीज कोई नहीं है। आपने आसमान अक्सर अजीब तरह की कलाकृति देखी होंगी। या फिर पहड़ा-दर्रों को गौर से देखने पर उनमें भी कमाल की जादूगरी पाई होगी। नदी, पहाड़, जंगल और आसमान इन सब चीजों का हमारी जिंदगी में अहम स्थान है।
जैसे नदी की बात करें तो नदी के उत्पत्ति कैसी होती है। इसके शायद ही कम लोग समझते होंगे या फिर जानते होंगे। नदी को जीवनदायनी कहा जाता है। ऐसे में कोई नदी कैसे आकार लेती है इसका वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर लोगों को अचंभित कर रहा है।

कैसे बनती है नदी?
एक नदी कैसे बनती है। यह अपने आप में काफी हैरान कर देने वाला है, जिसका वीडियो भारतीय वन सेवा के एक अधिकारी ने ट्विटर पर साझा करते हुए लोगों को हैरानी में डाल दिया। अब यह वीडियो जमकर इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
प्रवीण कस्वां ने शेयर किया वीडियो
आईएफएस ऑफिसर प्रवीण कस्वां ने इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- इस प्रकार नदियां बनती हैं। जंगल नदी की जननी है। आज सुबह 6 बजे। टीम के साथ पैदल गश्त।"
सूखी जमीन पर आया पानी का बहाव
वीडियो में देखा जा सकता है कि पानी बहाव के साथ आ रहा है और नदी आंखों के सामने बनती हुई नजर आ रही है। जंगल के बीच नदी का पानी वेग के साथ आगे बढ़ते हुए अपनी जगह और आकार बढ़ाता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नदी अपनी जगह कायम करती दिख रही है।
वीडियो देखकर लोग रोमांचित
नदी के इस वीडियो को अब तक साढे 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। लोग भी इस कमाल की वीडियो को जमकर सराहा रहे हैं। बताया जा रहा है सूखी जमीन पर पानी बहने से नदी बनने का वीडियो आईएफएस अधिकारी द्वारा अपनी टीम के साथ सुबह 6 बजे पैदल गश्त के दौरान रिकॉर्ड किया।












Click it and Unblock the Notifications