ट्रेन में दिखी गदंगी तो 15 मिनट में होगी सफाई
नयी दिल्ली। केंद्र सरकार स्वच्छता अभियान को लेकर काफी सजग है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का असर रेलवे पर भी हुआ है। अगर आपको ट्रेन में गंदगी दिखें तो फौरन शिकायत कर सकते हैं। आपके शिकायत के 15 मिनट बाद ही वहां सफाई की जाएगी।

ट्रेन में गंदगी की शिकायत ऑनलाइन की जा सकेगी। इसके लिए सेंट्रल रेलवे ने एक नया वेबसाइट तैयार किया है। cleanmycoach.com पर जाकर आपको अपनी शिकायत दर्ज करनी होगी। आपकी शिकायत के 15 मिनट में कोच की सफाई हो जाएगी। इसके लिए आपको ऑनलाइन सुविधा का इस्तेमाल करते हुए वेबसाइट पर जाकर शिकायत दर्ज करानी है।
शिकायत मिलने के 15 मिनट में डिब्बे की सफाई हो जाएगी। शिकायत करने के लिए आपको एक ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा, जिसमें आपको कोच नंबर, बर्थ नंबर, पीएनआर नंबर और मोबाइल नंबर उपलब्ध दर्ज करना होगा। आपके द्वारा शिकायत दर्ज कराने पर यह शिकायत पहले मुंबई स्थित कार्यलय में पहुंचेगी, जहां से अधिकारी एसएमएस के जरिए फौरन ट्रेन में साथ चल रहे सफाई कर्मचारी तक पहुंचा दी जाएगी जो तुरंत आकर सफाई करेगा। ट्रेनों में सफाई की समस्या हल करने के लिए रेलवे ने ट्रेनों में ही क्लीनिंग स्टाफ रखा है।












Click it and Unblock the Notifications