भरी सभा में मर्यादा भूल बैठे सीएम चंद्रबाबू नायडू, BJP महिला वर्कर को कहा- मुझसे पंगा लिया तो तबाह हो जाओगी
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की धमकी कैमरे में कैद हो गई है। नायडू ने भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ताओं को धमकाया है। चंद्रबाबू नायडू काकीनाड़ा में जवाहर लाल टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी के पास भाजपा महिला कार्यकर्ता द्वारा काफिला रोके जाने नाराज थे। उन्होंने भाजपा महिला कार्यकर्ताओं को धमकी भरे लहजे में कहा कि मुझसे पंगा लिया तो तबाह कर दिए जाआगे। फिर भी ऐसी हरकत की तो आपका अंत तय है। उन्होंने जनहित में आंदोलनरत भाजपा महिला कार्यकर्ताओं से कहा कि आंदोलन के दौरान हम कुछ नहीं कहेंगे लेकिन उसके बाद हम बहुत कुछ कर सकते हैं। यहां तक कि प्रदर्शनकारियों के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं।

आपको बता दें कि चंद्रबाबू नायडू ईस्ट गोदावरी जिले में एक कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे थे। इसी दौरान काकीनाड़ा में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने नायडू का काफिला रोक लिया। सीएम नायडू बस में बैठे हुए थे। इस दौरान राज्य के उप मुख्यमंत्री भी नायडू के साथ मौजूद थे। नायडू ने इसी दौरान मोदी पर भी भड़ास निकाली। नायडू ने कहा, तुम भाजपा के लोग क्या चाहते हो? तुम लोगों को राज्य में रहने का कोई अधिकार नहीं है। क्या आपको कोई शर्म है? आप सभी को शर्म आनी चाहिए कि आपके नेता नरेंद्र मोदी ने क्या किया है। आपके नरेंद्र मोदी ने राज्य के लिए क्या किया है?
बता दें कि, मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू एक और वजह से सुर्खियों में हैं। आम चुनाव से ठीक पहले तेलुगु देशम पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार राज्य में लोगों खुश करने के लिए कार भेंट कर रही है। मुख्यमंत्री नायडू ने शुक्रवार 4 जनवरी को अमरावती में अपने शिविर कार्यालय में बेरोजगार ब्राह्मण युवाओं को 30 स्विफ्ट डिजायर कार दीं। आंध्र प्रदेश सरकार की योजना के अनुसार, ब्राह्मण वेलफेयर कॉर्पोरेशन दो लाख रुपये की सब्सिडी देगा और लाभार्थी को गाड़ी की कीमत की 10 फीसदी रकम देनी होगी। बाकी की रकम आंध्र प्रदेश ब्राह्मण कॉपरेटिव क्रेडिट सोसायटी वहन करेगी। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का प्लान है कि वह स्मार्टफोन बांटेंगे।












Click it and Unblock the Notifications