#2GSpectrum: अगर सरकार के पास सबूत हैं तो उसे उच्च अदालत जाना चाहिए-अन्ना हजारे

नई दिल्ली। आज देश के सबसे बड़े घोटाले में से एक कहे जा रहे 2जी घोटाले पर फैसला आया है, जिसमें सारे आरोपियों को बरी कर दिया है। इस फैसले के बाद सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर सरकार के पास इस मामले में पर्याप्त सबूत हैं तो उन्हें मामले को उच्च अदालत में ले जाना चाहिए। आपको बता दें कि पटियाला हाउस कोर्ट की स्पेशल सीबीआई अदालत कोर्ट ने माना कि इस मामले को साबित करने के लिए जांच एजेंसी के पास पर्याप्त सूबूत नहीं हैं, वहीं सीबीआई इस मामले में कोर्ट के फैसले को चुनौती देगी।

'अगर सरकार के पास सबूत हैं तो उसे उच्च अदालत जाना चाहिए'

इस फैसले के बाद कांग्रेस के वार अब मोदी सरकार पर तेज हो गए हैं। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि न्याय व्यवस्था अभी भी हमारे देश में काम कर रही है, और उन्होंने न्याय दिया। गौरतलब है कि इस घोटाले को 1 लाख 76 हज़ार करोड़ रुपए का बताया गया था।

विनोद राय के रिपोर्ट्स पर सवाल

मालूम हो कि यूपीए सरकार में टेलीकॉम मिनिस्टर रहे ए. राजा और डीएमके नेता कनिमोझी समेत 17 लोग आरोपी बनाए गए थे। 2010 में कंप्ट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल (CAG) रहे विनोद राय की रिपोर्ट में घोटाले का खुलासा हुआ था। इसलिए फैसले के बाद से विनोद राय के रिपोर्ट्स पर सवाल उठ रहे हैं। बता दें कि 2013 में रिटायर होने के बाद मोदी सरकार के राज में बीसीसीआई की प्रशासक समिति (सीओए) का प्रमुख नियुक्त किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+