‘Munger Lok Sabha Seat से दिग्गज भी चुनाव लड़ेंगे तो हार जाएंगे, यहां सब ललनमय है’, क्या है माहौल

Munger Lok Sabha Ground Report: बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र सियासी बाज़ार सज चुका है। राजनीतिक पार्टियां विभिन्न लोकसभा सीटों पर चुनावी मंथन कर मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रही है। इसी क्रम में वन इंडिया हिंदी की टीम लोकभा चुनाव को लेकर क्या माहौल है, जानने ग्राउंड पर पहुंची। मतदाताओं से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की।

वन इंडिया हिंदी के वरिष्ट संवाददाता ने लोगों से सवाल किया कि नीतीश सरकार के दो लाख वाली योजना को किस तरह से देखते हैं। इस सवाल के जवाब में दिलीप पटेल ने कहा कि चुनावी मौसम में पार्टी अपनी सियासी ज़मीन मज़बूत करने के लिए घोषणाएं करती हैं, ताकि इसका सियासी माइलेज लिया जा सके।

if PM Modi fight elections from Munger Lok Sabha seat, he will lose, voters are with MP lalan singh

महागठबंधन के साथ जुड़ने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने विकास कार्यों की झड़ी लगा दी है। सीएम नीतीश कुमार ने जो 2 लाख वाली योजना की घोषणा की है, वह ऐतिहासिक फैसला है। यह बात मानते हैं कि चुनावी मौसम में मतदाताओं को लुभाने की कोशिश की गई है।

Recommended Video

    लोकसभा चुनाव को लेकर क्या है माहौल?,'मोदी भी यहां से लड़े तो भी ललन सिंह को नहीं हरा पाएंगे'

    चुनावी मौसम में ही सही लेकिन यह फैसला जनहित में है, जिसका फायदा भविष्य में भी लोगों को होगा। आगामी लोकसभा चुनाव में भी इस फ़ैसले का 'इंडिया गठबंधन' को फ़ायदा मिलेगा। नीतीश कुमार के चेहरे पर लोग मतदान करेंगे। 2019 के चुनाव में नीतीश कुमार NDA के साथ थे, मुंगेर लोकसभा सीट जदयू के खाते में गई थी।

    if PM Modi fight elections from Munger Lok Sabha seat, he will lose, voters are with MP lalan singh

    JDU और BJP साथ होने से ललन सिंह ने जीत दर्ज की थी, इस बार इंडिया गठबंधन में हैं। भाजपा की जगह पर राजद का वोट नीतीश को जाएगा। भाजपा से ज्यादा जनाधार मुंगेर लोकसभा में राजद और जदयू का है। इस बार के जो समीकरण बन रहे हैं। इस समीकरण में भाजपा के दिग्गज नेता भी अगर मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से चुनावी ताल ठोकेंगे तो हार जाएंगे। यहां के ज्यादातर मतदाता इंडिया गठबंधन के पक्ष में हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+