पाकिस्‍तान से बलूचिस्‍तान को एक दिन में आजाद करा लेंगे: नाएला बलोच

नई दिल्‍ली। बलोच फ्रीडम मूवमेंट से जुड़ी हुई नाएला बलोच ने कहा कि शांति पूर्वक तरीके से अगर हम प्रदर्शन करते रहेंगे तो पाकिस्‍तान कभी मानने वाला नही है।

nalya baloch

पाकिस्‍तान को एक सर्जिकल प्रक्रिया से गुजारने की जरूरत है। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान में शासन करने वाले हुक्‍मरान शांति पूर्वक प्रदर्शन करने को कुछ नहीं मानते हैं। साथ ही वो लोकतंत्र और मानवाधिकार में भी भरोसा नहीं करते रखते हैं।

नाएला बलोच ने कहा कि पाकिस्‍तान किसी भी देश के खिलाफ कोई युद्ध नहीं जीत सकता है। यहां तक की वो बलूचिस्‍तान से भी नहीं लड़ सकता है। पाकिस्‍तान को हमेशा चीन की मदद की जरूरत होती है।

नाएला बलोच कादरी ने कहा कि अगर पाकिस्‍तान और बलूचिस्‍तान को स्‍वतंत्र छोड़ दिया जाए तो एक दिन में हम बलूचिस्‍तान को आजाद करा लेंगे।

नाएला कादरी बलोच एक लेखक भी हैं। बहुत लंबे समय से अलग बलूचिस्‍तान की मांग को लेकर पाकिस्‍तान के खिलाफ आवाज उठाती रही हैं। मंगलवार को अपनी भारत यात्रा पर आई हैं।

नाएला बलोच का भारत का वीजा मिलने में तीन महीने लग गए। तीन महीने बाद वीजा मिलने पर काबुल से दिल्‍ली आई हैं।

उन्‍होंने समाचार एजेंसी आईएनएस से बातचीत में कहा कि वो अभी एक सप्‍ताह तक भारत में रूकेंगी और कई शहरों की यात्रा भी करेंगी। इस दौरान कई विभिन्‍न राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से मिलने की योजना उन्‍होंने बनाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+