अगर भारत-पाकिस्तान के बीच हुआ परमाणु युद्ध, तो जानिए कितना होगा नुकसान
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म किए जाने के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। वो रोज भारत के खिलाफ जहर उगल रहा है। अब तो उसने हद ही पार कर दी है। गीदड़भभकी देते हुए पाकिस्तान ले परमाणु युद्ध की धमकी दी है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश को सम्बोधन के दौरान भारत से परमाणु युद्ध की धमकी दी। इसके ठीक एक दिन बाद वहां के रेल मंत्री शेख राशिद अहमद ने भी दोनों देशों के बीच जंग के समय का भी ऐलान कर दिया। अब सवाल यह उठ रहा है कि अगर दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध होता है तो पूरी दुनिया प्रभावित होगी। किसे कितनी तबाही का सामना करना पड़ेगा। विस्तार से जानिए सबकुछ

परमाणु युद्ध हुआ तो सीधे 2.10 करोड़ लोग मारे जाएंगे
दोनों देश परमाणु हथियार संपन्न देश हैं। अगर परमाणु युद्ध होता भी है तो ऐसी स्थिति में दोनों देशों को ही इस त्रासदी का दंश झेलना होगा। भारत-पाकिस्तान के परमाणु युद्ध की स्थिति में अगर दोनों देश अपने आधे परमाणु बम भी इस्तेमाल करते हैं तो सीधे 2.10 करोड़ लोग मारे जाएंगे।

पाकिस्तान पास भारत से ज्यादा परमाणु बम
मौजूदा समय में भारत के पास करीब 110-120 परमाणु बम है, जबकि पाकिस्तान के पास 120-130 परमाणु बम हैं। अगर परमाणु युद्ध भारत और पाकिस्तान में हुआ तो नतीजे ना सिर्फ दोनों देशों के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए बेहद विनाशकारी होंगे। अमेरिकी संस्था इंटरनेशनल फिजीशियंस फॉर द प्रिवेंशन ऑफ न्यूक्लियर वॉर की रिपोर्ट के मुताबिक अगर भारत-पाक में परमाणु युद्ध हुआ तो सीधे तौर पर 2.10 करोड़ से ज्यादा लोगों की मौत होगी। दो अरब लोगों को भुखमरी का सामना करना पड़ेगा। दुनिया की आधी ओजोन परत भी खत्म हो जाएगी। इसके अलावा दुनियाभर में मॉनसून पर बहुत बुरा असर पड़ेगा साथ ही खेती भी बर्बाद हो जाएगी।

भारत पानी, जमीन और आसमान में परमाणु युद्ध में सक्षम, लेकिन पाकिस्तान सिर्फ...
भारत के पास तीनों मोर्चों से परमाणु हमला लड़ने की क्षमता है यानी भारत जमीन, आसमान और समुद्र तीनों में परमाणु युद्ध लड़ने में सक्षम है। 2018 में भारत की परमाणु शक्ति संपन्न पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत भी सेना में शामिल हो गई है। भारत की जमीन से मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-3 की रेंज 3000 किमी है। पाकिस्तान के पास भले ही भारत से थोड़े ज्यादा परमाणु बम हों लेकिन वह अपने टारगेट को भेदने में बहुत सक्षम नहीं है। पाकिस्तान नई बैलेस्टिक मिसाइल्स का विकास कर रहा है और इसकी मौजूदा बैलेस्टिक मिसाइल की क्षमता 2000 किमी है। पाकिस्तान के पास कोई भी परमाणु हथियार संपन्न पनडुब्बी भी नहीं है। जबकि भारत के पास अब ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल है जो जमीन, समुद्र या हवा कहीं से भी दागी जा सकती है। यह पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को भी अपना निशाना बना सकती है।

भारत ने परमाणु बम गिराए तो पाकिस्तान का क्या होगा
भारत के पास कम दूरी की पृथ्वी मिसाइलें हैं, इनकी मारक क्षमता 150 से 600 किलोमीटर की हैं जबकि मध्यम दूरी की अग्नि मिसाइलें हैं, इनकी मारक क्षमता 700 से लेकर 8 हजार किलोमीटर तक की हैं। पाकिस्तान का ऐसा कोई भी शहर नहीं है जो भारतीय मिसाइलों के निशाने पर ना हो। इन मिसाइलों से भारत ने हमला किया तो इस्लामाबाद, रावलपिंडी, कराची, नवशेरा, लाहौर जैसे बड़े शहर पूरी तरह तबाह हो जाएंगे। यानि साफ है कि भारत को इस परमाणु युद्ध का बड़ा नुकसान होगा, लेकिन पाकिस्तान करीब-करीब पूरी तरह साफ हो जाएगा।
-
Iran America War: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री से की बात,किन मुद्दों पर हुई बात -
Pakistan Petrol Diesel Price: कंगाल पाकिस्तान में ₹335 का पेट्रोल! कितने रुपए में मिल रहा है एक LPG सिलेंडर -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Hormuz Controversy: क्या हॉर्मुज में फंसे जहाजों से हो रही है वसूली? वायरल दावों पर ईरानी दूतावास ने क्या कहा -
Iran America War: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच मुनीर ने ट्रंप को किया कॉल, आखिर क्या हुई बात? -
US-Iran जंग में PAK की फील्डिंग सेट, 200% बढ़े तेल के दाम, इस्लामाबाद में अब क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल? -
New Labour Codes: नए श्रम कानून लागू होने से कंपनियों और कर्मचारियों पर क्या असर पड़ेगा? Explainer में समझें -
Pakistan Terrorism: आतंक की नई राजधानी बना पाकिस्तान! अफगानिस्तान और नाइजीरिया को भी छोड़ा पीछे -
Abdul Basit on India: 'हम दिल्ली-मुंबई को बनाएंगे निशाना', पाकिस्तान के पूर्व राजदूत अब्दुल बासित की गीदड़भभकी -
IPL Throwback: पाकिस्तानी होकर भी खेला आईपीएल, बैन के बावजूद कैसे प्रीति जिंटा की टीम का हिस्सा बना यह खिलाड़ी -
Dhurandhar 2 Pakistan Viral Video: धुरंधर 2 का पाकिस्तान में 'खौफ'! ल्यारी में पुलिस ढूंढ रही RAW एजेंट -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications