Opinion Poll: आज हुए लोकसभा चुनाव तो क्या इस राज्य में बीजेपी को मिलेगी शिकस्त? क्या कहता है सर्वे?
ABP C Voter Opinion Poll in Hindi: लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव को लेकर सभी सियासी दल अभी से जुट गए हैं, भाजपा का दावा है कि इस बार भी उसे ही जनता का प्रेम मिलेगा।

तो वहीं भाजपा के विजय रथ को रोकने के लिए बने इंडिया अलायंस ने दावा किया है कि वो इस बार हर हालत में भाजपा को हराएंगे और उसका घमंड तोड़ेगे।
फिलहाल जीतेगा वही जिसे जनता का प्यार और साथ मिलेगा। कर्नाटक एक ऐसा राज्य है, जहां के विधानसभा के चुनावों में भाजपा को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली है हार
दक्षिण के इसी राज्य में भाजपा की सरकार थी लेकिन विधानसभा चुनाव में उसे जिस तरह की हार मिली उसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी।
फिर से बैकफुट पर आई कांग्रेस
इस हार से जहां भाजपा को मायूसी हुई वहीं दूसरी ओर उसे हराने वाली कांग्रेस का आत्मविश्वास बढ़ा, लंबे वक्त से हाशिए से चल रही कांग्रेस के लिए ये जीत बहुत महत्वपूर्ण थी और इसी वजह से उसके हौसले बुलंद भी हुए लेकिन हाल ही में आए पांच राज्यों के चुनावी नतीजों के बाद से वो फिर से बैकफुट पर आ गई है लेकिन उसे पूरी उम्मीद है कि लोकसभा चुनाव में कर्नाटक में उसी की ही तूती बोलेगी।
लेकिन क्या ऐसा हो पाएगा? इस बात को जानने के एबीपी के लिए सीवोटर ने एक सर्वे किया, जिसमें जनता ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और चौंकाने वाले नतीजे सामने आए।
एबीपी के लिए सीवोटर ने एक सर्वे किया
सर्वे में जनता से सीधे प्रश्न किया गया था कि अगर आज कर्नाटक में चुनाव हुए तो किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी? क्या भाजपा को यहां हार मिलेगी या कांग्रेस जीतेगी?
भाजपा का ही पलड़ा भारी: सर्वे
आपको बता दें कि कर्नाटक में लोकसभा की 28 सीटें हैं, सर्वे में भाजपा को यहां पर 22 से 24 सीटें और कांग्रेस को 4 से 6 सीटें मिलती दिख रही हैं। वोट प्रतिशत की बात करें को यहां भाजपा को 52 प्रतिशत और कांग्रेस को 43 प्रतिशत वोट मिलता दिख रहा है।
भाजपा को ही नफा हो रहा है...
सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को यहां नुकसान और भाजपा को ही नफा हो रहा है। अगर ये सर्वे के नतीजे आंकड़ों में तब्दील होते हैं तो निश्चित रूप से ये कांग्रेस के लिए चिंता की बात है।
क्या कहता है सर्वे?
- कुल सीटें- 28
- बीजेपी- 22-24
- कांग्रेस- 4-6
- अन्य- 0-0
साल 2019 में क्या था लोकसभा चुनाव परिणाम?
- कुल सीटें -28
- बीजेपी- 25
- कांग्रेस- 1
- जनता दल (सेक्युलर) -1
- सुमालता ( स्वतंत्र)- 1
मतलब साफ है कि सर्वे के मुताबिक इस वक्त राज्य में वो ही स्थिति बन रही है, जो कि साल 2019 के चुनावों में थी। आपको बता दें कि ये सर्वे टोटल 543 सीटों पर दिसंबर 2023 में किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications