गोवा पहुंचा कर्नाटक का सियासी बवाल, कांग्रेस ने मांगा राज्यपाल से सरकार बनाने का न्योता
बेंगलुरू: गुरूवार की सुबह कर्नाटक के राज्यपाल ने बीएस येदियुरप्पा को सीएम पद की शपथ दिलाई थी। इसके बाद येदुरप्पा को 15 दिनों के भीतर बहुमत साबित करना होगा। इसके पहले कर्नाटक चुनाव के बाद बहुमत ना मिलने पर बीजेपी को सबसे बड़ी पार्टी होने का लाभ देते हुए राज्यपाल ने सरकार बनाने का न्योता दिया था जिसको विवाद काफी बढ़ चुका है।

अब कर्नाटक के राज्यपाल के इस फैसले पर गोवा में घमासान मचने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
गोवा में सरकार बनाने का मौका मिलना चाहिए: यतीश नायक
यतीश नायक ने कहा कि 2017 चुनाव में हमनें 17 सीटों पर जीत हासिल की लेकिन राज्यपाल ने 13 सीट जितने वाली बीजेपी को सरकार बनाने का न्योता दे दिया। यतीश नायक ने कहा कि कर्नाटक की तरह उन्हें भी गोवा में सरकार बनाने का मौका मिलना चाहिए।
राज्यपाल कांग्रेस को सरकार बनाने का न्योता देकर पिछली गलती सुधारें: गिरीश
गिरीश चोडंकर का कहना है कि अगर सबसे बड़ी पार्टी होने का लाभ देते हुए कर्नाटक के राज्यपाल ने भाजपा को सरकार बनाने का न्योता दे दिया, गोवा में भी सबसे बड़ी पार्टी होने के आधार पर कांग्रेस को सरकार बनाने का मौका मिलना चाहिए। इनका कहना है कि दो राज्यों में अलग-अलग प्रक्रिया कैसे हो सकती है। राज्यपाल कांग्रेस को सरकार बनाने का न्योता देकर पिछली गलती सुधारें।

गोवा कांग्रेस राज्यपाल से करेगी मुलाकात
सूत्रों के अनुसार, गोवा कांग्रेस कर्नाटक के राज्यपाल के इस फैसले पर गवर्नर को घेरने की तैयारी में है। खबरों के मुताबिक, गोवा के कांग्रेस प्रभारी चेल्ला कुमार कल राज्यपाल से मिल सकते हैं और सबसे बड़ी पार्टी होने के आधार पर उनसे सरकार बनाने का मौका देने की बात कर सकते हैं। चेल्ला कुमार राज्यपाल के सामने सभी विधायकों को लेकर भी जा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications