बिहार में भाजपा सांसद ने मोदी को बताया बड़ा नेता, कहा- BJP और नीतीश दोनों को एक दूसरे की जरूरत

पटना। बिहार से बीजेपी सांसद गोपाल नारायण सिंह ने बुधवार को कहा है कि भगवा पार्टी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोनों को एक-दूसरे की जरूरत है। बता दें कि गोपाल नारायण सिंह का यह बयान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) द्वारा 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए बिहार में सीट बंटवारे की घोषणा के बाद आया है।

If BJP needs Bihar CM Nitish Kumar then he also needs BJP says Bihar BJP MP Gopal Narayan Singh

बिहार में बीजेपी और जेडीयू दोनों ही 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे जबकि रामविलास पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए गोपाल नारायण सिंह ने कहा कि बिहार में बीजेपी और जेडीयू दोनों ही बारबर के हिस्सेदार हैं। इनकी कोई तुलना नहीं होनी चाहिए। अगर बीजेपी को नीतीश कुमार की जरूरत है तो नीतीश को भी बीजेपी की जरूरत है। पूरे भारत की तरह, बिहार में भी नरेंद्र मोदी मुख्य ब्रांड नेता है।

उपेंद्र कुशवाहा ने किया था तंज
एनडीए से अलग हुई लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार में बीजेपी और एनडीए दलों के बीच तनतनी पर कहा था कि 56 इंच के सीने वाले नीतीश कुमार के सामने नतमस्‍तक हो गए। कुशवाहा ने ट्वीट कर नीतीश कुमार और रामविलास पासवान पर भी निशाना साध था। एनडीए में सीटों के बंटवारे पर बोलते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था, 'बीजेपी के लोग ज्‍यादा कहते थे कि 56 इंच का सीना है, तो 56 इंच के सीने वाले नतमस्‍तक हो गए नीतीश कुमार जी के सामने, और आधा-आधा बंटवारा कर दिया, किसको कितनी सीटों पर लड़ना है इससे जनता को कोई मतलब नहीं है।

यह भी पढ़ें- NDA में सीट शेयरिंग पर कुशवाहा ने BJP पर कसा तंज, कहा- नीतीश के सामने नतमस्तक हुए 56 इंच वाले

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+