गरजे अमित शाह..कहा बिहार में भाजपा हारी तो पाकिस्तान में फूटेंगे पटाखे
पूर्वी चंपारण। एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जनता के सामने दावा किया है कि बिहार में कमल ही खिलेगा।
गुरूवार को पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि अगर बिहार में भाजपा हार गई तो पाकिस्तान में पटाखे फूटेंगे, अपने लय में बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि वैसे तो हम हार नहीं रहे लेकिन फिर भी बिहार विधानसभा चुनाव में गलती से भी अगर भाजपा हार गई तो जय-पराजय तो बिहार में होगी, परंतु पटाखे पाकिस्तान में जलेंगे।
जिसके बाद अमित शाह को लेकर महागठबंधन उबल पड़ा है, वो इस बयान के खिलाफ निर्वाचन आयोग के पास जाने की तैयारी कर रहा है। जनता दल (युनाइटेड) ने इस बयान की घोर निंदा करते हुए कहा है कि शाह का यह बयान बिहार के सभी दलितों, महादलितों समेत उन अधिकांश लोगों का अपमान है, जो भाजपा के हारने पर खुश होंगे और पटाखे जलाएंगे। ऐसे में क्या ये सभी लोग पाकिस्तानी हो जाएंगे?
शाह के बयान की जेडीयू ने की घोर निंदा
मालूम हो कि एक नवंबर को चौथे और पांच नवंबर को पांचवें चरण का मतदान होना है। चुनाव के नतीजे पटाखे जलाने के दिन यानी दिवाली से ठीक तीन दिन पहले, आठ नवंबर को होगी।













Click it and Unblock the Notifications