मंगलुरू एयरपोर्ट पर बम रखने वाले संदिग्ध ने DGP ऑफिस में किया सरेंडर, पूछताछ जारी

नई दिल्ली। कर्नाटक के मंगलुरू एयरपोर्ट पर 20 जनवरी को लावारिस बैग से आईईडी मिलने से हड़कंप मच गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की तस्वीरें जारी कर तलाश कर रही थी लेकिन बुधवार को संदिग्ध ने खुद बेंगलुरु पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस के मुताबिक संदिग्ध का नाम आदित्य राव है और बैग में बम होने के आरोप में पुलिस को उसकी तलाश थी। आदित्य राव से पूछताछ के लिए मंगलुरू पुलिस की एक टीम बेंगलुरु के लिए रवाना हो चुकी है।

IED recovered from a bag at Mangaluru airport Suspect Aditya Rao has surrendered

गौरतलब है कि सोमवार को मंगलुरू एयरपोर्ट के टिकट काउंटपर पर एक लावारिक बैग से बम मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर थी। इस मामले में पुलिस को संदिग्ध आदित्य राव की तलाश थी जिसने बुधवार को बेंगलुरु पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। बेंगलुरु डीसीपी सेंट्रल डिवीजन चेतन सिंह राठौर ने बताया कि मंगलौर हवाई अड्डे की घटना में आरोपी ने अपने आपको जिम्मेदार बताते हुए पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। उसकी चिकित्सकीय जांच की जा रही है और हम उसे मंगलुरु टीम को सौंपने की प्रक्रिया तैयार कर रहे हैं जो पहले से ही यहां आ रहे हैं।

बता दें कि लावारिस बैग मिलने के बाद मंगलूरू पुलिस आयुक्त पीएस हर्ष भी पुलिस टीम के साथ हवाई अड्डे पर पहुंचे। बम निरोधक दस्ते ने खोजी कुत्तों और मेटल डिटेक्टर्स की मदद से व्यापक तलाशी अभियान भी एयरपोर्ट पर चलाया गया। पुलिस आयुक्त ने कहा था कि किसी नागरिकों को कोई नुकसान नहीं हुआ, स्थिति पूरी तरह से शांतिपूर्ण है। गौरतलब है कि बैग से इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किया गया था जो समय रहते कब्जे में नहीं लिया जाता तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+