महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में CRPF की पेट्रोलिंग टीम पर IED हमला, कई जवान घायल

नई दिल्‍ली। मतदान से एक दिन पहले गढ़चिरौली में CRPF की पेट्रोलिंग टीम पर हमला हुआ है। IED ब्लास्ट की चपेट में आने से कई जवान घायल हुए हैं। आपको बता दें कि मंगलवार को छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने बीजेपी विधायक के काफिले पर हमला किया था। दंतेवाड़ा में बीजेपी विधायक भीमा मंडावी के काफिले पर माओवादियों ने आईईडी हमला किया था।

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में CRPF की पेट्रोलिंग टीम पर IED हमला, कई जवान घायल

इस हमले में बीजेपी के विधायक भीमा मंडावी की मौत हुई वहीं आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से विधायक के साथ काफिले में मौजूद 3 सुरक्षाकर्मी और एक वाहन चालक की भी मौत हुई है। दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा क्षेत्र का इलाका है और यहां पर आगामी 11 अप्रैल को वोटिंग कराई जानी है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+