छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान से पहले धमाके से दहशत

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार धमाके में आईईडी का उपयोग किया गया है। यह धमाका एक कम तीव्रता वाला बम रखकर रिमोट कंट्रोल के जरिये किया गया है। धमाके में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हुआ है। हालांकि इस वारदात से पहले ही मतदान स्थलों तक जाने वाले रास्तों की सुरक्षा दो दिन पहले से ही बढ़ा दी गई है।
छत्तीसगढ़ में कल पहले चरण का मतदान होना है। सोमवार को बस्तर व रजनंदगांव समेत 18 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा, जिसमें 29,33,200 मतदाता हिस्सा लेंगे। पहले चरण में 143 प्रत्याशी चुनाव में खड़े हुए हैं। अगर पिछले चुनाव की बात करें तो इन 18 सीटों में से 15 भाजपा ने और तीन कांग्रेस ने जीती थीं।
चाक चौबंद सुरक्षा
सभी मतदान स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किये गये हैं। साथ ही छत्तीसगढ़ से मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड और उत्तर प्रदेश से लगे बॉर्डर पर खास चौकसी बरती जा रही है। डीजीपी राम निवास के अनुसार माओवादियों की गतिविधियों पर खास नजर रखी जा रही है। हमारे लिये किसी पर नजर रखने से ज्यादा सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराना ज्यादा जरूरी है।
18 विधानसभा क्षेत्रों में 85 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किये गये हैं। इसमें राज्य पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के जवान भी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications