सरकार ने विचार जानने के लिए लगाए विचार बॉक्स
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी केंद्र सरकार की ओर से लोगों के विचार जानने के लिए बॉक्स लगा दिए गए हैं। यह बॉक्स नॉर्थ ब्लॉक यानी प्रधानमंत्री के निवास के आस-पास लगाए गए हैं। इसे विचार बॉक्स कहा गया है। इसके जरिए अपने विचार और नए बदलाव की गुहार सीधे प्रधानमंत्री तक पहुंचाई जा सकेगी।

इन बॉक्सों पर विचार पेटिका या आइडिया बॉक्स लिखा गया है। आपको बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि लोग अपने सुझाव दे सकते हैं। जिन सुझावों के जरिए सबसे पहले योजना आयोग के ढांचे को नया रूप दिया जाएगा। जिसके बाद विचार बॉक्सों को लगा दिया गया है।
अधिकारियों का कहना है कि यह नए सुझाव मांगने के लिए लगाए गए हैं। सुझाव ऐसे होने चाहिए जिसमें रचनात्मकता झलके और विभाग के कामकाज से जुड़े हों। जानकारी के मुताबिक सुझाव अभी फिलहाल कर्मचारियों से ही मांगे जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications