आइडिया ने अपने ग्राहकों को दिया नया तोहफा: 10 जीबी मुफ्त 4जी डेटा मिलेगा
देश की तीसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी आइडिया सेल्युलर ने महत्वपूर्ण मुंबई सर्किल को शामिल कर देश भर में 4जी सेवा शुरू कर दी है।
नई दिल्ली। देश की तीसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी आइडिया सेल्युलर ने महत्वपूर्ण मुंबई सर्किल को शामिल कर देश भर में 4जी सेवा शुरू कर दी है। कंपनी अपने मौजूदा ग्राहकों को 10 जीबी 4जी डेटा मुफ्त देगी। नए ग्राहकों के लिए यह पहले ऑफर तीन महीने के लिए होगा।

आइडिया कंपनी ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि सेवा 2100 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम बैंड में है और यह फिलहाल मुंबई सर्किल में 44 लाख ग्राहकों को सेवा दे रही। कंपनी की आय के हिसाब से बाजार में हिस्सेदारी 10.2 फीसदी है।
इसके साथ आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी ने सभी 20 सर्किल में 4जी सेवा शुरू कर दी है। आइडिया कंपनी का विलय ब्रिटेन की दूरसंचार कंपनी वोडाफोन की भारतीय इकाई में होगी।












Click it and Unblock the Notifications