मप्र में ठिठुरन बढ़ी, सर्द हवाओं से जीना किया मुश्किल
भोपाल| मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अधिकांश हिस्सों में सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन का असर बना हुआ है। पचमढ़ी में सबसे ज्यादा ठंड महसूस की जा रही है, जहां तापमान शून्य के करीब पहुंच गया है।। मौसम विभाग ने ठंड का असर बने रहने की संभावना जताई है। राज्य में शुक्रवार सुबह कोहरा छाया रहा और सर्द हवाएं चलीं, लेकिन दिन बढ़ने के साथ आसमान साफ हुआ, जिससे कुछ राहत मिली है।

राज्य में बीते 24 घंटे में तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 7़ 8 डिग्री, ग्वालियर का 6़ 6 डिग्री तथा जबलपुर का 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अतिरिक्त इंदौर का अधिकतम तापमान 22़ 4 डिग्री, ग्वालियर का 22़ 9 डिग्री तथा जबलपुर का अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications