कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच ICSE बोर्ड ने रद्द कीं 10वीं की परीक्षाएं, 12वीं पर फैसला जून में
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच ICSE बोर्ड ने रद्द कीं 10वीं की परीक्षाएं, 12वीं पर फैसला जून में
नई दिल्ली, 20 अप्रैल: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच आईसीएसई (ICSE) बोर्ड ने 10वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। आईसीएसई बोर्ड ने कहा है कि 12वीं की परीक्षा पर फैसला जून 2021 में लिया जाएगा। आईसीएसई बोर्ड ने कहा है कि 12वीं की परीक्षा को लेकर स्थिति देखने के बाद ऑफलाइन आयोजित करने के बारे में सोचा जाएगा। इससे पहले सीबीएसई बोर्ड ने भी 10वीं बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था और 12वीं की परीक्षा पर फैसला बाद में लेने की बात कही है। कोरोना को देखते हुए कई राज्यों ने भी बोर्ड परीक्षाएं कैंसिल कर दी हैं।
Recommended Video

इससे पहले आईसीएसई बोर्ड ने कहा था कि 10वीं की परीक्षाएं छात्रों के लिए वैकल्पिक रखी जाएगी। जो छात्र कक्षा 10वीं की परीक्षा देना चाहते हैं, वो परीक्षा दे सकते हैं। बोर्ड उनके लिए शेष मूल्यांकन पद्वति से परिणाम तैयार करेगा। पहले के नोटिफिकेशन में बोर्ड ने कहा था कि जो भी छात्र 10वीं की परीक्षा नहीं देना चाहते हैं वो बाद में कक्षा 12वीं के छात्रों के साथ परीक्षा दे सकते हैं। हालांकि आईसीएसई बोर्ड ने पहले ही 12वीं की परीक्षा को स्थिगित कर दिया था। बोर्ड ने कहा था कि 12वीं की परीक्षा पर फैसला जून में लिया जाएगा।
आईसीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 04 मई 2021 से शुरू होने वाली थी और 07 जून 2021 तक चलने वाली थी। वहीं 12वीं की परीक्षा 8 अप्रैल से होने वाली थी और 18 जून को आखिरी परीक्षा थी।
गौरतलब है कि सीआईएससीई (CISCE) बोर्ड में दो बोर्ड शामिल हैं। 10वीं की परीक्षा आईसीएसई (ICSE) बोर्ड आयोजित कराता है और 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन (ISC) बोर्ड करता है।












Click it and Unblock the Notifications