ICSE Results 2017: 10 वीं और 12वीं के नतीजे जारी, देखने के लिए यहां क्लिक करें

छात्रों को अपना परीक्षा परिणाम जानने के लिए अपनी यूनिक आईडी 9248082883 पर मैसेज करना होगा।

नई दिल्ली। काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) के 12वीं क्लास और इंडियन सर्टिफिकेट सेकंडरी एजुकेशन (ICSC) 10वीं के नतीजे आज दोपहर 3.00 बजे जारी कर दिए गए हैं, जिन्हें आप सीआईएससीई पोर्टल और वेबसाइट cisce.org पर देख सकते हैं।

12 वीं के एग्जाम में कुल 96.47 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। कोलकाता के हैरिटेज स्कूल की अनन्या मैती टॉपर बनी हैं, उन्हें 99.5% अंक मिले हैं।

रिजल्ट ऐसे करें चेक

  • नतीजा जानने के लिए सबसे पहले काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की ऑफिशियल वेबसाइट (cisce.org) पर जाएं।
  • 10वीं क्लास के रिजल्ट के लिए आईसीएसई रिजल्ट पर क्लिक करें।
  • 12वीं क्लास के रिजल्ट के लिए आईएससी रिजल्ट पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें और रिजल्ट चेक करें।
  • इसके बाद अपने इस्तेमाल के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।
  • छात्र इसबार अपना डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट भी देख सकेंगे।
  • क्योंकि, बोर्ड इसबार सर्टिफिकेट और मार्कशीट का डिजिटल वर्जन भी जारी करेगा।

एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं रिजल्ट

  • इसके अलावा स्टूडेंट अपनी यूनिक आईडी को एक नंबर पर मैसेज करने से भी रिजल्ट जान सकते हैं।
  • छात्रों को अपना परीक्षा परिणाम जानने के लिए अपनी यूनिक आईडी 9248082883 पर मैसेज करना होगा।
  • यदि किसी छात्र को परीक्षा परिणाम से संबंधित कोई परेशानी हो तो वह काउंसिल के नंबर पर फोन कर पूछ सकता है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+