ICICI ने ग्राहकों के विरोध के बाद वापस लिया 50,000 रुपये मिनिमम बैलेंस रखने का नियम, जानिए अब कितना किया
ICICI Bank News: आईसीआईसीआई बैंक ने हाल ही में अपने ग्राहकों को तगड़ा झटका देते हुए सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस 50,000 रुपये कर दिया था। लेकिन अब बैंक अपने इस फैसले को लेकर बैकफुट पर आ चुका है। बैंक ने न्यूनतम मासिक औसत शेष राशि (Minimum Monthly Average Balance) की शर्तों में बदलाव किया है।
बैंक ने अब इस राशि को ₹50,000 से घटाकर ₹15,000 कर दिया है। बैंक ने ये फैसला ग्राहकों की प्रतिक्रिया के बाद लिया है। बैंक का अपना फैसला बदलने का उद्देश्य ग्राहकों की अपेक्षाओं और प्राथमिकताओं को पूरा करना है।

एचटी की रिपोर्ट के अनुसार भारत के दूसरे सबसे बड़े प्राइवेट ICICI बैंक ने पहले ₹50,000 का न्यूनतम एमएबी प्रस्तावित किया था, लेकिन अब इसे घटा दिया है। बैंक ने बुधवार को जारी अधिसूचना में बताया, "हमने 1 अगस्त, 2025 से खोले गए नए बचत खातों के लिए मासिक औसत शेष राशि की नई शर्तें पेश की थीं।"
ICICI ने फैसला बदलने की बताई वजह
ICICI बैंक ने आगे कहा, "अपने ग्राहकों से मिली बहुमूल्य प्रतिक्रिया के बाद, हमने उनकी अपेक्षाओं और प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से दर्शाने के लिए इन शर्तों को संशोधित किया है।"
संशोधन के बाद, विभिन्न स्थानों के लिए मिनिमम बैंलेस (एमएबी) क्या होगा?
- मेट्रो और शहरों के लिए (metro and urban locations): ₹15,000
- अर्ध-शहरी स्थानों के लिए (semi-urban locations): ₹7,500
- ग्रामीण स्थानों के लिए (For rural locations): ₹2,500
बैंक ने इन लोगों को दी छूट
इसके अलावा, 60 वर्ष से कम आयु के पेंशनभोगियों और 1,200 चुनिंदा संस्थानों के छात्रों को न्यूनतम मासिक औसत शेष राशि बनाए रखने की आवश्यकता नहीं होगी। यह छूट इन विशेष ग्राहक वर्गों के लिए एक बड़ी राहत है। यह बदलाव 13 अगस्त, 2025 को रात 09:06 बजे IST पर अपडेट किया गया।












Click it and Unblock the Notifications