चंदा कोचर के पति दीपक कोचर को 19 सितंबर तक ईडी की कस्टडी में भेजा गया
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने आईसीआईसीआई-वीडियोकॉन केस में आईसीआईसीआई की पूर्व सीईओ और प्रबंध संचालक चंदा कोचर के पति दीपक कोचर को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद दीपक कोचर को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट कोर्ट में पेश किया गया है। कोर्ट ने दीपक कोचर को 19 सितंबर तक के लिए ईडी को कस्टडी सौप दी है। सोमवार को दीपक कोचर को गिरफ्तार किए जाने के बाद आज उन्हें पीएमएल कोर्ट में पेश किया गया था।

Recommended Video
आपको बता दें कि इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने जनवरी महीने में आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व एमडी और सीईओ चंदा कोचर व उनके परिवार की संपत्ति को जब्त कर लिया था। कुल 78 करोड़ की चल अचल संपत्ति जब्त हुई थी। इसमें मुंबई में एक फ्लैट और चंदा के पति के कंपनी की प्रापर्टी शामिल थी। आईसीआईसीआई बैंक ने वीडियोकॉन समूह को 3,250 करोड़ रुपये का लोन दिया था। इस लोन को लेकर विवाद मच गया था। विवाद सामने आने के बाद इस मामले की जांच न्यायमूर्ति श्रीकृष्ण समिति को सौंपा गया जिसमें लोन देने की प्रक्रिया को सही नहीं ठहराया गया था। समिति ने माना था कि इस लोन को देने में बैंक के आचार संहिता का उल्लंघन किया गया जिसमें हितों का टकराव का आचरण भी शामिल था, क्योंकि इस कर्ज का एक हिस्सा उनके पति दीपक द्वारा चलाई जा रही कंपनी को दिया गया, जिससे उन्हें विभिन्न वित्तीय लाभ प्राप्त हुए।












Click it and Unblock the Notifications