खुद को साईं का अवतार बनाने वाला स्‍वामी भीमानंद 30 लाख की ठगी के मामले में गिरफ्तार

नई दिल्‍ली। दिल्ली पुलिस ने हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में सुर्खियों में आए इच्छाधारी बाबा स्वामी भीमानंद महाराज को उसकी महिला साथी के साथ गिरफ्तार किया है। इसले पहले भी साल 2010 में उसे गिरफ्तार किया गया था लेकिन वो जमानत पर बाहर आ गया था। सूत्रों के मुताबिक, इच्छाधारी संत के नाम से मशहूर स्वामी भीमानंद को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर अमर कॉलोनी थाना पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि भीमानंद महाराज ‌यूपी के चित्रकूट के चमरौहा गांव का निवासी है। उस पर देह व्यापार का रैकेट चलाने जैसे घिनौने आरोप लग चुके हैं।

खुद को साईं का अवतार बनाने वाला स्‍वामी भीमानंद सेक्‍स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार

इस बार बाबा की गिरफ्तारी आईआरसीटीसी में नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला से करीब 30 लाख रुपये ठगने का आरोप में हुई है। दक्षिण पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त रोमिल बानिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अमर कॉलोनी थाना पुलिस में एक महिला ने शिकायत दी थी। पीड़िता रोहिणी निवासी ऋतु ने बताया कि आईआरसीटीसी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर शिवा नाम के शख्स ने अपनी महिला साथी के साथ मिलकर उससे 30 लाख रुपये ठग लिए। इतना ही नहीं उसने उसके भाई सहित कई लोगों को भी नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगा।

अपनी करतूतों को छिपाने के लिए बाबा ने दिल्ली के बदरपुर मंदिर में उसने अपना साईं मंदिर भी बनावाया था। यह भी जानकारी सामने आई है कि वह लोगों को झांसे में लेने के लिए खुद को साईं बाबा का अवतार बताता था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, भीमानंद का असली नाम शिवमूरत द्विवेदी है।

दो बार हो चुका है गिरफ्तार

शिवमूरत 1988 में दिल्ली आया था और नेहरू प्लेस में स्थित एक पांच सितारा होटल में गार्ड बन गया था। 1997 में गार्ड की नौकरी छोड़ शिवमूरत द्विवेदी लाजपत नगर में मसाज पार्लर में काम करने लगा। इस दौरान उसे सेक्स रैकेट के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। जेल से बाहर आने के बाद उसने न सिर्फ अपना नाम बदला बल्कि हुलिया भी बदल लिया और वह खुद को इच्छाधारी संत स्वामी भीमानंद जी महाराज के नाम से जाना जाने लगा और सेक्स रैकेट चलाने लगा। उसके बाद फरवरी 2010 में जब दो एयरहोस्टेस समेत आठ लोगों को सेक्स रैकेट चलाने के मामले में गिरफ्तार किया गया तो यह खुलासा हुआ कि इसका मास्टमाइंड 40 वर्षीय शिवमूरत द्विवेदी है, जिसे दुनिया इच्छाधारी संत स्वामी भीमानंद जी महाराज चित्रकूट वाले के नाम से जानती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+