आतंकवादियों के संपर्क में है निर्भया का नाबालिग रेपिस्‍ट, अलर्ट जारी

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। 16 दिसंबर 2012, दिल्ली गैंगरेप के सबसे खूंखार और जुबेनाइल आरोपी जेल से रिहा होने के बाद आतंकियों के संपर्क में है। इंटेलिजेंस ब्‍यूरो ने इस संबंध में अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के बाद से सिक्‍योरिटी एजेंसियां इस पर पैनी नजर रखे हुए हए हैं। आपको बता दें कि इस आरोपी की उम्र अब 21 साल हो चुकी है। निर्भया गैंगरेप: उस रात सेक्‍सुअल प्‍लेज़र के लिए GB रोड जा रहे थे आरोपी लेकिन...

Nirbhaya rapist sparks intel alert, Police suspect juvenile in touch with Islamic radicals
जानकारी के मुताबिक दिल्‍ली गैंगरेप (निर्भया कांड) का यह आरोपी यूपी के बदायूं में रह रहा है। इंटेलिजेंस ब्‍यूरो ने राज्‍य सरकार को अलर्ट भेजते हुए साफ शब्‍दों में कहा है कि वह आतंकी संगठनों में संपर्क में हो सकता है। आईबी ने राज्‍य सरकार से कहा है कि उसकी हर मूवमेंट पर पैनी नजर रखी जाए। गौरतलब है कि निर्भया कांड का यह जुबेनाइल आरोपी तीन साल तक रिफॉर्म होम में रहा था। उसके बाद पिछले साल दिसंबर में उसे रिहा किया गया था। दिल्‍ली गैंगरेप: सबकुछ आराम से करने देती तो बच जाती निर्भया, मगर अब कोई लड़की नहीं बचेगी

जानकारी के मुताबिक यह आरोपी जुबेनाइल होम में एक कश्‍मीरी लड़के के साथ रह रहा था जो दिल्‍ली हाईकोर्ट में 2011 में हुए ब्‍लास्‍ट केस में आरोपी है। जुबेनाइल होम में दोनों एक ही रूम में रहते थे और बताया जा रहा है कि कश्‍मीरी लड़के ने उसे आतंकी संगठनों से जुड़ने को उकसाया था। एक इंटेलिजेंस अफसर ने कहा- "हाल ही में हमें उसके बारे में कुछ खास जानकारी मिली है। हमने लोकल अथॉरिटी से उस पर करीबी नजर बनाए रखने को कहा है। उसकी लोकेशन को सीक्रेट रखा गया है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+