दिल्ली में आतंकी हमले की अलर्ट जारी, पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

नई दिल्ली। देश की राजधानी में आतंकी हमले की आशंका जतायी गयी है। दिल्ली में आतंकी हमले की आईबी ने अलर्ट जारी कर दिया गया है। अलर्ट के साथ ही पुलिस ने दिल्ली की सुरक्षा बढ़ा दी हैा। साथ ही दिल्ली पुलिस खास चौकसी बरत रही है, ताकि समय रहते किसी भी अनहोनी से आसानी से निपटा जा सके।

delhi police

सूत्रों के अनुसार जैश-ए-मोहम्मद की ओर से दिल्ली में हमले की आशंका जताई गई है। सूत्रों के मुताबिक, आतंकी जम्मू-कश्मीर के सांबा में हुए हमलों की तरह से ही दिल्ली में हमला करने की रणनीति बना रहे हैं।

आईबी के अलर्ट के बाद दिल्ली की अहम जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस और खुफिया विभाग हर चीज की निगरानी कर रहा है। भीड़भाड वाली जगहों पर विशेष तौर पर सतर्कता बरती जा रही है। पिछले दिनों सांबा में हुए आतंकी हमलों में कई लोग हताहत हो गए थे, जबकि कई अन्य जख्मी हो गए थे। पिछले कुछ दिनों से आतंकी घटनाओं में इजाफा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+