विजय कुमार देव बने दिल्ली के नए मुख्य सचिव, अंशु प्रकाश की लेंगे जगह
नई दिल्ली। आईएएस विजय कुमार देव को दिल्ली का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। उन्होंने अंशु प्रकाश की जगह की जगह ली है जिनका कुछ दिनों पहले ही तबादला कर दिया गया था। अंशु प्रकाश को ट्रांसफर टेलिकॉम डिपार्टमेंट भेजा गया है। विजय कुमार देव 1987 बैच के AGMUT कैडर के आईएएस अफसर हैं। उनको तत्काल प्रभाव से दिल्ली के मुख्य सचिव की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के तबादले के बाद नए मुख्य सचिव को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। मुख्य सचिव को लेकर चर्चा में जो नाम थे उनमें विजय कुमार देव का नाम पहले नंबर पर था। वे दिल्ली के कई विभागों में काम करने का अनुभव रखते हैं और काफी तेजतर्रार अफसर के रूप में इनकी पहचान है।
अभी तक वे दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। विजय कुमार देव ने भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव के रूप में भी कार्य किया है। विजय देव दिल्ली परिवहन निगम के चेयरमैन भी रह चुके हैं। जबकि दिल्ली के मंडलायुक्त के साथ अन्य भी महत्वपूर्ण पद पर रह चुके हैं। वे चंडीगढ़ के प्रशासनिक अधिकारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
इसके पहले दिल्ली के मुख्य सचिव रहे आईएएस अंशु प्रकाश उस वक्त चर्चा में आए थे जब उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत 11 विधायकों पर मारपीट का आरोप लगाया था और बाद में ये मामला अदालत में जा पहुंचा था।












Click it and Unblock the Notifications