IAS टीना डाबी की दूसरी शादी की खबर के बीच Ex हसबैंड अतहर खान ने शेयर की दो तस्वीर, लोगों ने पूछा ये सवाल

नई दिल्ली, 04 अप्रैल। यूपीएससी बैच 2015 की टॉपर रहीं आईएएस टीना डाबी सोशल मीडिया की काफी एक्टिव सदस्यों में से एक हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी दूसरी शादी का ऐलान करके लोगों को चौंका दिया है। वो अपने पहले पति अतहर खान से तलाक लेने के मात्र 7 महीने बाद आईएएस प्रदीप गवांडे से शादी करने जा रही हैं। दोनों की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियां बनी हुई हैं।

चर्चा में टीना के पूर्व पति अतहर खान

चर्चा में टीना के पूर्व पति अतहर खान

जहां कुछ लोग टीना को फिर से नए रिश्ते की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्हें टीना का इतनी जल्दी दूसरी शादी का फैसला करना समझ नहीं आ रहा है। फिलहाल टीना और प्रदीप के नए रिश्ते के बीच टीना के पूर्व पति अतहर खान भी जबरदस्त चर्चा में हैं।

सोशल मीडिया गर्ल्स के क्रश

सोशल मीडिया गर्ल्स के क्रश

सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाले अतहर खान ने भी इंस्ट्रा पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं, जो कि तेजी से वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया गर्ल्स के क्रश रह चुके अतहर खान की एक तस्वीर श्रीनगर लेक के सामने की है और दूसरी तस्वीर सातवीं स्मार्ट सिटी इंडिया एक्सपो की है, जिसको शेयर करते हुए अतहर ने खुशी जताई है।

सोशल मीडिया की लोकप्रिय हस्तियों में से एक

सोशल मीडिया की लोकप्रिय हस्तियों में से एक

अतहर की दोनों तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और उनके फालोअर्स इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। आपको बता दें कि अतहर खान के इंस्टाग्राम पर 5 लाख से ज्यादा और ट्विटर पर एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

टीना की तरह आप दूसरी शादी कब करने वाले हैं?

कुछ लोग तो उनके काम के लिए उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोगों ने लिखा है कि आप इंडिया के सबसे हैंडसम आईएएस हो, आपके आगे तो बॉलीवुड फेल है तो वहीं कुछ लोगों ने अतहर से सवाल किया है कि टीना की तरह आप दूसरी शादी कब करने वाले हैं?

Recommended Video

    Tina Dabi और होने वाली साली Ria संग हैंग आउट कर रहे IAS Pradeep Gawande | वनइंडिया हिंदी
    पहली नजर का प्यार, शादी और फिर हो गया तलाक

    पहली नजर का प्यार, शादी और फिर हो गया तलाक

    बता दें कि साल 2015 में जब टीना ने यूपीएससी की परीक्षा टॉप की थी, उसी साल अतहर की यूपीएससी में दूसरी रैंक थी। मूल रूप से कश्मीर के अनंतनाग के रहने वाले अतहर ने आईआईटी मंडी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उनकी और टीना की पहली मुलाकात मसूरी ट्रेनिंग कैंप में हुई थी। दोनों पहली नजर में ही दिल दे बैठे थे। नवंबर 2016 में दोनों ने अपने रिलेशनशिप के बारे में सार्वजनिक ऐलान कर दिया और फिर साल 2018 में दोनों ने शादी कर ली।

    2021 में हुआ तलाक

    2021 में हुआ तलाक

    लेकिन शादी के बाद दोनों के रिश्ते में खटास आ गई और साल 2020 में जब टीना ने अपने सरनेम से खान हटाया और अतहर ने उन्हें सोशल पर अनफॉलो कर दिया तो लोगों को समझ आ गया कि दोनों के बीच में कुछ सही नहीं चल रहा और इसके बाद ही दोनों ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दे दी और साल 2021 में दोनों का तलाक हो गया।


    कई पुरस्कार अपने नाम कर चुके हैं अतहर खान

    तलाक के बाद अतहर खान श्रीनगर म्युनिसिपल कारपोरेशन और श्रीनगर सिटी लिमिटेड की सीईओ के पद पर कार्यरत हैं। वो बहुत सारे कामों के लिए कई पुरस्कार अपने नाम कर चुके हैं, जिनमें 'श्रीनगर स्मार्ट सिटी को बेस्ट सिटी लीडर ऑफ द ईयर' और 'यंग एचिवर्स अवार्ड 2022' शामिल हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+