आईएएस टॉपर टीना डाबी का नया VIDEO वायरल, प्रिया प्रकाश को दे रहीं टक्कर
नई दिल्ली। 2015 में यूपीएससी टॉप करने वाली टीना डाबी एक बार फिर से चर्चा में हैं। हालांकि इस बार मामला बेहद अलग है। दरअसल, टीना डाबी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जो कि देखते ही देखते तेजी से वायरल हो गया है। उनके इस वीडियो में टीना डाबी ने जिस तरह से अपनी आंखों से इशारा किया है, वो बेहद खास है। उनके इस स्टाइल को देखकर ऐसा लग रहा जैसे वो मलयालय एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर के उस वीडियो को टक्कर दे रही हैं, जो कि साल 2018 में तेजी से वायरल हो रहा था। आखिर टीना डाबी के इस नए वीडियो में क्या खास है, बताते हैं आगे...

एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश के बाद अब टीना डाबी का VIDEO वायरल
दरअसल, मलयालम अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर का आंख से खास इशारा करने का एक वीडियो 2018 में सामने आया था। इस वीडियो ने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया था। अकेले इस वीडियो की वजह से एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर साल 2018 में गूगल पर सबसे ज्यादा खोजी जाने वाली पर्सनल्टी में शुमार हो गई थीं। अब ऐसा ही एक वीडियो आईएएस टॉपर टीना डाबी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में टीना डाबी अपने हाथों में लगी हुई मेंहदी दिखा रही हैं, साथ ही आंखों से खास इशारा भी कर रही हैं। उनका ये अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
1 लाख 76 हजार से ज्यादा बार देखा गया आईएएस टॉपर का VIDEO
खास बात तो यह है कि टीना डाबी खान के इस वीडियो को अभी तक लगभग 1 लाख 76 हजार से ज्यादा बार लोगों ने देखा है। साथ ही लगातार यूजर्स उनके इस वीडियो पर लाइक्स के साथ-साथ कमेंट्स कर रहे हैं। इस दौरान ज्यादा यूजर्स ने टीना डाबी खान के वीडियो की जमकर तारीफ की है। उनकी एक फैन ने टीना डाबी की तारीफ करते हुए लिखा कि बहुत अच्छी मेंहदी है और गालों में डिंपल्स बहुत क्यूट लग रहे हैं, यही वजह है कि मैंने इस वीडियो को करीब 4 बार देखा है।

2015 में टॉप किया UPSC, अतहर आमिर खान से की शादी
टीना डाबी खान के इंस्टाग्राम पर लगभग 3,00,000 फॉलोअर्स हैं और 102 अकाउंट्स को वो फॉलो करती हैं, इनमें उनके पति अतहर आमिर खान और बॉलीवुड एक्टर आलिया भट्ट शामिल हैं। 2015 में यूपीएससी टॉप करने के बाद टीना डाबी ने 07 अप्रैल 2018 को, यूपीएससी 2015 की परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल करने वाले अतहर आमिर खान के साथ शादी की। 2015 में आईएएस एग्जाम पास करने के बाद ट्रेनिंग के दौरान टीना डाबी की मुलाकात अतहर आमिर खान से हुई थी। इस मुलाकात के साथ ही दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। जिसके बाद टीना और आमिर ने शादी करने की बात कही थी। 7 अप्रैल 2018 में कश्मीर के पहलगाम में दोनों ने शादी कर ली।












Click it and Unblock the Notifications