कौन हैं IAS शारदा मुरलीधरन, जिन्हें पति की जगह मिल रही केरल के मुख्य सचिव की कमान
IAS Sharda Muraleedharan: केरल में पॉवर कपल के नाम जाने जा रहे आईएएस डॉ वेणु और उनकी आईएएस पत्नी शरदा मुरलीधरन इन दिनों सुर्खियों में है। दरअसल, केरल सरकार के मुख्य सचिव डॉ वेणु के रिटारमेंट के बाद उनकी पत्नी आईएएस शरदा को सीएस की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऐसे में सबके मन में ये जिज्ञासा है आखिर आईएएस शारदा मुरलीधरन को किस आधार पर केरल सरकार ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
शारदा मुरलीधरन 1990 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। उनके पास प्रशासनिक सेवा का लंबा अनुभव रहा है। दरअसल, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ वेणु वी 31 अगस्त को रिटायर हो रहे हैं. ऐसे में सरकार ने इस पद के लिए अब उनकी पत्नी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शारद मुरलीधरन को चुना है। ये तीसरा मौका है जब पति के पत्नी को सीएस पद की जिम्मेदारी संभालने का मौका मिल रहा है।

इससे पहले 1957 बैच के वी रामचंद्रन और 1958 बैच की उनकी पत्नी पद्मा रामचंद्रन, 1968 बैच के बाबू जैकब और 1971 बैच की उनकी पत्नी लिजी जैकब भी इस पद पर रह चुके हैं।
कौन हैं केरल के ये IAS कपल?
IAS डॉ. वेणु और शारदा मुरलीधरन 1990 बैच के आईएएस अफसर हैं। फिलहाल शारदा मुरलीधरन लोकल सेल्फ डिपार्टमेंट में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर हैं। उन्होंने 2006 से 2012 के दौरान छह साल तक केरल सरकार के गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम कुदुंबश्री मिशन को लीड किया था। इसके अलावा शारदा को महिला सशक्तीकरण से जुड़ी कई योजनाओं की भी जिम्मेदारी दी जा चुकी है।
केंद्र सरकार में भी कर चुकी हैं काम
आईएएस शारदा मुरलीधरन के पास एक लंबा प्रशासनिक अनुभव है। वे केंद्र सरकार में भी काम कर चुकी हैं। शारदा वर्ष 2013 में केंद्र की प्रतिनियुक्ति पर थीं। अपने कार्यकाल दौरान उन्होंने ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के तौर पर काम किया। इसके बाद दो साल तक पंचायती राज मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद भी काम किया।
डॉ. वी वेणु के पास एमबीबीएस की डिग्री
आईएएस डॉ. वी वेणु कोझिकोड के निवासी हैं। उन्होंने केंद्रीय विद्यालय कोझिकोड से पढ़ाई की है। जिसके बाद उन्होंने मालाबार क्रिश्चियन कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। डॉ. वी वेणु की पहली नियुक्ति त्रिशूर जिले में हुई थी। यहां उन्हों जिला कलेक्टर पद पर नियुक्त किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications