Sanjay Malhotra News: कौन हैं संजय मल्होत्रा​? RBI के नए गवर्नर नियुक्त, जानें IIT से IAS तक का सफर

Who is Sanjay Malhotra: राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) का नया गवर्नर नियुक्त किया गया है। वे 11 दिसंबर 2024 को शक्तिकांत दास की जगह पदभार संभालेंगे। यह केंद्रीय बैंक के 26वें गवर्नर बनेंगे।

हालांकि, शक्तिकांत दास के कार्यकाल को बढ़ाए जाने की अटकलें थीं। लेकिन, कैबिनेट की घोषणा ने इन अटकलों को समाप्त कर दिया। दास ने अपने कार्यकाल में महामारी के दौरान अर्थव्यवस्था को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आइए जानते हैं IAS संजय मल्होत्रा के बारे में सबकुछ...?

Sanjay Malhotra News

संजय मल्होत्रा 1990 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। उनका जन्म 14 फरवरी 1968 को बीकानेर, राजस्थान में हुआ। उन्होंने अपने प्रशासनिक करियर में बिजली, वित्त, कराधान, सूचना प्रौद्योगिकी, और खनन जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। संजय मल्होत्रा ने कानपुर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से बीटेक (कंप्यूटर साइंस) किया है। अमेरिका की प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से पब्लिक पॉलिसी में मास्टर्स (MPP) किया।

संजय मल्होत्रा का प्रशासनिक सफर
संजय मल्होत्रा ने अपने 33 सालों के करियर में विभिन्न उच्च पदों पर कार्य किया है। यहां उनके कुछ प्रमुख कार्यकाल की जानकारी दी गई है...

  • राजस्व सचिव, वित्त मंत्रालय: अक्टूबर 2022 से वर्तमान।
  • सचिव, वित्तीय सेवा विभाग, वित्त मंत्रालय: फरवरी 2022 से नवंबर 2022।
  • अपर सचिव, विद्युत मंत्रालय: 2020-2022।
  • प्रमुख सचिव, ऊर्जा विभाग, राजस्थान: 2014-2018।
  • आयुक्त, वाणिज्यिक कर विभाग, राजस्थान: 2013-2014।
Sanjay Malhotra News

क्यों खास हैं संजय मल्होत्रा?

  • वित्तीय अनुभव: उन्होंने वित्तीय सेवाओं और कराधान में गहरी विशेषज्ञता अर्जित की है।
  • बिजली क्षेत्र में सुधार: राजस्थान में ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव के रूप में, उन्होंने बिजली आपूर्ति और वितरण में बड़े सुधार किए।
  • डिजिटल इंडिया के समर्थक: सूचना प्रौद्योगिकी में उनका अनुभव और उनके नेतृत्व में डिजिटल पहलों ने उन्हें आधुनिक भारत के वित्तीय और तकनीकी परिदृश्य का कुशल नेतृत्वकर्ता बनाया।

संजय मल्होत्रा के सामने चुनौतियां

  • मुद्रास्फीति पर नियंत्रण: बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करना।
  • डिजिटल बैंकिंग: डिजिटल वित्तीय सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाना।
  • आर्थिक स्थिरता: वैश्विक और घरेलू आर्थिक संकटों के प्रभाव को कम करना।

ये भी पढ़ें- IAS Tina Dabi: कलेक्‍टर टीना डाबी के 'छोटू' ने कर दिखाया कमाल, नए साल पर मिलेगी दोहरी खुशी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+