देश के 10 IAS अधिकारी जिनकी पहली शादी टूट गई, दूसरी बार लेने पड़े सात फेरे
देश में आईएएस अधिकारी को सबसे अधिक सुलझा हुआ अधिकारी माना जाता है। लोगों की बीच उनकी काफी इज्जत होती है। आईएएस अधिकारी के रुतबा को देखकर अक्सर लोग सोचते हैं कि इनकी जिंदगी बेहद शानदार है। लोग सोचते हैं कि जैसे यह जिला में अधिकारियों से लेकर प्रशासन को मैनेज करते हैं वैसे ही परिवार में भी इनकी चलती होगी। लेकिन ऐसा नहीं है देश में कई ऐसे IAS अधिकारी हैं जिनकी पारिवारिक जिंदगी सही नहीं रही। आज हम वैसे ही 10 IAS अधिकारियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी पहली शादी टूट गई और दूसरी बार उन्हें वैवाहिक बंधन में बंधना पड़ा।
टीना डाबी (Tina dabi)
आईएएस टीना डाबी ने 22 अप्रैल 2022 को राजस्थान की राजधानी जयपुर में आईएएस प्रदीप गावंडे से दूसरी बार शादी रचाई थी। इससे पहले उन्होंने साल 2018 में एक छोटे समारोह में आईएएस अतहर आमिर खान से शादी रचाई थीं। लेकिन 2021 में दोनों का तलाक हो गया।

अतहर आमिर खान
IAS ऑफिसर अतहर आमिर खान अक्टूबर 2022 में दूसरी शादी रचाई थी। Athar Aamir Khan ने डॉक्टर महरीन काजी से निकाह किया था जो कश्मीर की रहने वाली हैं। अतहर और आमिर ने श्रीनगर में एक अक्टूबर को शादी रचाई थी। बता दें की इससे पहले उन्होंने साल 2018 में एक छोटे समारोह में आईएएस टॉपर टीना डाबी से शादी रचाई थी।
समर्थ वर्मा की दूसरी शादी
पुरी के कलेक्टर समर्थ वर्मा की दूसरी शादी रायगढ़ की कलेक्टर स्वधा देव सिंह के साथ 15 मई 2023 को हुई। इससे पहले समर्थ वर्मा की शादी एक वरिष्ठ भारतीय रेलवे अधिकारी सुचि सिंह से हुई थी।
शैलबाला मार्टिन ने 56 की उम्र में रचाई दूसरी शादी
मध्य प्रदेश कैडर के IAS ऑफिसर शैलबाला मार्टिन (Shailbala Martin) ने पत्रकार राकेश पाठक से दूसरी शादी रचाई है।
स्वधा देव सिंह की दूसरी शादी
रायगढ़ की कलेक्टर स्वधा देव सिंह ने पुरी के कलेक्टर समर्थ वर्मा की दूसरी शादी रचाई है। इससे पहले स्वधा देव सिंह की शादी बोलनगीर कलेक्टर चंचल राणा से हुई थी।
डीएम धर्मेंद्र कुमार की दूसरी शादी
बिहार के रोहतास जिले के डीएम धर्मेंद्र कुमार ने इसी साल मई के महीने में दूसरी बार शादी रचाई। उन्होंने अपनी ही अधीनस्थ अधिकारी अनु पांडेय के साथ सात फेरे लिए हैं। अनु भी पटना कृषि विभाग में ओएसडी के पद पर नियुक्त हैं। इससे पहले उनकी शादी 11 मार्च 2015 को पटना जिले के बाढ़ निवासी आशीर्वाद पाइप और कामधेनु सरिया के मालिक विनय की बेटी वत्सला सिंह से हुई थी। शादी के बाद दोनों का रिश्ता नहीं चल सका. सात मार्च 2018 को डीएम धर्मेंद्र कुमार ने पत्नी से तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दे दी थी।
डीएम चंचल राणा की दूसरी शादी
डीएम चंचल राणा की शादी पहले रायगड़ा कलेक्टर स्वधा देव सिंह से हुई थी। लेकिन यह शादी ज्यादा दिन तक सफल नहीं रही। इसके बाद उन्होंने संबलपुर कलेक्टर अनन्या दास से शादी की थी।
डीएम अनन्या दास की दूसरी शादी
संबलपुर कलेक्टर अनन्या दास की शादी पहले कोरापुट कलेक्टर अब्दाल अख्तर से हुई थी लेकिन ज्यादा दिन तक यह शादी नहीं चल सकी। उन्होंने दूसरी शादी डीएम चंचल राणा से की है।
आईएएस रेनू राज की दूसरी शादी
देश की खूबसूरत आईएएस में गिनी जाने वालीं रेनू राज ने पिछले साल 2022 में दूसरी शादी रचा ली थी।। उन्होंने पूरे रीति-रिवाज के साथ एक सादे समारोह में IAS श्रीराम वेंकटरमन (Sriram Venkitaraman) से शादी कर ली थी। हालांकि, IAS श्रीराम वेंकटरमन की यह पहली शादी थी।
निलंबित आइएएस पूजा सिंघल की दूसरी शादी
निलंबित आइएएस पूजा सिंघल के पहले पति झारखंड कैडर के आइएएस अधिकारी राहुल पुरवार थे। लगभग 12 वर्ष पहले पारिवारिक विवाद के बाद दोनों का तलाक हो गया। उसके बाद पूजा सिंघल ने अभिषेक झा नामक युवक से शादी कर ली।












Click it and Unblock the Notifications