जानिए कौन हैं IAS बी चंद्रकला, जिन्हें बनाया गया साध्वी निरंजन ज्योति का प्राइवेट सेक्रेटरी
नई दिल्ली। यूपी कैडर की चर्चित आईएएस ऑफिसर, बी चद्रंकला को केंद्रीय राज्य मंत्री, साध्वी निरंजन ज्योति का प्राइवेट सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। बी चंद्रकला इससे पहले पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर नियुक्त थीं। बता दें कि 2008 में आंध्र प्रदेश की मूलनिवासी बी चंद्रकला नीरू ने IAS परीक्षा पास किया था। जिसके बाद उन्हें यूपी कैडर में पोस्टिंग दी गई थी।

बुलंदशहर डीएम के तौर पर पहली बार सुर्खियों में आईं
बी चंद्रकला पहली बार सुर्खियों में तब आईं थी जब उन्होंने बुलंदशहर में डीएम पद पर रहते हुए एक लोकल ठेकेदार और अफसरों को जमकर लताड़ लगाई थी जिसका वीडियो काफी वायरल हुआ था। दरअसल हुआ ये था कि बी चंद्रकला नगरपालिका के विकास कार्यों में व्याप्त भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी की जांच कर रही थी। चेकिंग के दौरान उन्होंने पाया कि निर्माण कार्य में घटिया ईंट, इंटरलॉकिंग टाइल्स और पुरानी गिट्टी का इस्तेमाल किया गया है। जिसे लेकर गुस्साई चंद्रकला ने अफसरों की सरेआम जमकर क्लास ली।

'शर्म करो, जनता का पैसा है'
चंद्रकला ने अफसरों और ठेकेदार की खिचाईं करते हुए कहा कि शर्म करो, जनता का पैसा है। आपके घर का पैसा नहीं है। इस तरह चीट करते हैं आप लोग। तनख्वाह से पैसा कटवा दूंगी। सड़क बनती है और रातोंरात उखड़ जाती है। सब सामान वापस करो। मैं इस पूरे मामले की रिपोर्ट शासन को भेजूंगी।

यूपी चुनाव में भाजपा ने की थी शिकायत
यूपी विधानसभा चुनावों के दौरान बी चंद्रकला मेरठ जिले में डीएम पद पर तैनात थीं जहां भाजपा से उनकी शिकायत चुनाव आयोग से की थी। शिकायत में भाजपा ने बी चन्द्रकला पर आरोप लगाया था कि वह पक्षपातपूर्ण रवैया दिखा रही हैं और सत्ताधारी पार्टी के एजेंट के रूप में काम कर रही हैं। मेरठ बीजेपी के महानगर अध्यक्ष की ओर से दिए गए इस शिकायती पत्र में चंद्रकला के ट्रांसफर की मांग भी की गई थी।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications