अब दुर्गा शक्ति नागपाल के पति अभिषेक सस्‍पेंड

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश सरकार ने आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल के पति अभिषेक सिंह को सस्पेंड कर दिया है।

durga shakti nagpal husband suspends

उन पर एक टीचर के साथ अभद्र बर्ताव करने का आरोप है। गौरतलब है कि दुर्गा शक्ति नागपाल उस वक्त बहुत चर्चाओं में आ गई थीं जब उन्होंने अवैध खनन के खिलाफ अपनी आवाज उठाई थी।

अभिषेक सिंह फिलहाल मथुरा के महावन क्षेत्र के एसडीएम के तौर पर तैनात थे। आरोप है कि उन्होंने रात नौ बजे एक शिक्षक को अपने कार्यालय पर बुलाया और कान पकड़ कर उठक-बैठक कराई।

बीएलओ संबंधी कार्य में देरी पर प्रशिक्षु आईएएस और एसडीएम महावन अभिषेक सिंह के कार्यालय में एक गुरुजी को कान पकड़कर उठक-बैठक लगानी पड़ गई। जुगसना के सहायक अध्यापक के साथ हुए इस अभद्र बर्ताव

पर शिक्षक संघ शुक्रवार को डीएम बी. चंद्रकला से मिला और कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई न होने पर निर्वाचन संबंधी कार्य के बहिष्कार की चेतावनी भी दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+