आईएएस अफसर अशोक खेमका का 52वां तबादला
नई दिल्ली। हरियाणा के आईएएस अधिकारी अशोक खेमका का फिर से तबादला हो गया है। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग में प्रधान सचिव के पद पर काम कर रहे खेमका को हटाकर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। अरावली पर प्राइवेट दखल को लेकर अपने बयान के बाद हरियाणा सरकार ने अशोक खेमका समेत नौ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।

खेल विभाग में प्रधान सचिव के पद पर खेमका की नियुक्ति 13 नवंबर 2017 को हुई थी। खेल मंत्री अनिल विज ने खुद खेमका को मांगकर अपने विभाग में लिया था। तब से वह कैबिनेट मंत्री अनिल विज के खेल और युवा कार्यक्रम विभाग में अडिशनल चीफ सेक्रटरी थे। 53 साल के अशोक खेमका 1991 बैच के आईएस अधिकारी हैं। 27 साल के करियर में यह उनका 52वां ट्रांसफर है। अशोक खेमका रॉबर्ट वाड्रा और डीएलएफ की जमीन डील को रद्द करने के बाद चर्चा में आए थे।
खेमका ने अरावली में चकबंदी शुरू करने के हरियाणा सरकार के फैसले पर आपत्ति जाहिर की थी। इससे पहले खेमका 2012 में जब चकबंदी महानिदेशक थे, तब उन्होंने अरावली क्षेत्र में चकबंदी पर रोक लगा दी थी। उनकी राय है कि इससे अरावली का इको-सिस्टम खराब होगा तथा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण बढ़ेगा।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications