तीन महीने के भीतर फिर से IAS अशोक खेमका का तबादला, ट्वीट कर जाहिर किया दर्द
Recommended Video

नई दिल्ली। रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ मोर्चा खोलने के बाद चर्चा में आए आईएएस अधिकारी अशोक खेमका एक के बाद एक लगातार कई बार ट्रांसफर का सामना कर रहे हैं। हाल ही में हरियाणा सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण विभाग के मुख्य सचिव के पद पर उन्हे नियुक्त किया गया था, लेकिन महज तीन महीने के भीतर राज्य सरकार ने उनका एक बार फिर से तबादला कर दिया है। अब अशोक खेमका को हरियणा खेल एवं युवा मामलों के विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। अशोख खेमका के साथ 12 और आईएएस अधिकारियों का भी तबादला किया गया है और उन्हें अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

तबादले के बाद अशोख खेमका ने ट्वीट करके लिखा कि काफी कुछ करने की योजना बनाई थी, लेकिन एक बार फिर से तबादले की खबर मिली, क्रैश लैंडिंग एक बार फिर से हुई है, बाहरी ताकतें जीत गई हैं, लेकिन यह अस्थाई है, फिर से मैं नई ऊर्जा और ताकत के साथ काम करुंगा। आपको बता दें कि खेमका का ट्रांसफर ऐसे वक्त पर आया है जब एक महीने पहले उन्होंने अपने विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और मंत्री कृष्ण बेदी को कहा था कि वह जूनियर अधिकारी की आधिकारिक गाड़ी को वापस करें। जिस सरकारी गाड़ी को खेमका ने वापस मांगा था वह अंबाला जिले के सोशल वेलफेयर विभाग के अधिकारी की थी, लेकिन मंत्री इस बात का दावा कर रहे थे कि उन्हे इस मामले से कुछ लेना देना नहीं है, उन्होंने कहा था कि यह अधिकारियों के बीच का मामला है।
सूत्रों की मानें तो खेमका ने जब 25 अगस्त को विभाग का जिम्मा संभाला था तो उन्होंने विभाग में हेल्पर की नियुक्ति और नशा मुक्ति केंद्र की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा किया था। अशोक खेमका 1991 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, अपने सेवाकाल में वह 45 बार तबादले का सामना कर चुके हैं।
इसे भी पढ़ें- मोदी के मंत्री ने खोला राज- 'प्रिंसिपल कहते थे 10 वीं भी पास नहीं कर पाऊंगा'
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications