बाड़मेर में क्रैश हुआ इंडियन एयरफोर्स का यूएवी
जैसलमेर। राजस्थान के बाड़मेर में शुक्रवार को इंडियन एयरफोर्स का यूएवी क्रैश होने की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि इस यूएवी कोई तकनीकी खराबी आ गई थी जिसकी वजह से यह घटना घटी।

यह यूएवी एक गांववासी गंग सिंह के घर के ऊपर से गुजर रहा था जब यह हादसा हुआ। इसका घर हादसे में पूरी तरह से तबाह हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने इस बारे में जानकारी दी। हलांकि इस घटना में किसी के भी घायल होने या फिर किसी की मृत्यु की कोई खबर नहीं है।
यह यूएवी बाड़मेर जिले के चौहाटन कस्बे के गांव अकोडा में क्रैश हुआ है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक यूएवी के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई थी। जिस जगह पर यह घटना हुई है वहां पर सिर्फ कुछ ही घर बने हैं।
इस हादसे के बाद गांववालों ने पुलिस को जानकारी दी और फिर अकोडा पुलिस स्टेशन से एक टीम को घटनास्थल पर रवाना किया गया। एयरफोर्स ने भी अपने एक्सपर्ट्स की एक टीम को रवाना कर दिया था। इस यूएवी ने बाड़मेर के उत्तरालाई एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरी थी।












Click it and Unblock the Notifications