विंग कमांडर अभिनंदन का श्रीनगर से किया गया ट्रांसफर, ये रही वजह

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना ने फाइटर पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान का सुरक्षा कारणों के चलते पश्चिमी कमांड से किस अन्य एयरबेस पर ट्रांसफर कर दिया गया है। अभिनंदन इससे वेस्टन कमांड के श्रीनगर एयरबेस पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि, श्रीनगर में उनको खतरा था। जिसके चलते एजेंसियां उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित थीं। सरकारी रक्षा सूत्रों के मुताबिक, अभिनंदन के ट्रांसफर के आदेश जारी कर दिए गए हैं। वह जल्द ही श्रीनगर हवाई अड्डे से अपने नए स्थान पर चले जाएंगे।

ट्रांसफर की नई जगह को गुप्त रखा गया है

ट्रांसफर की नई जगह को गुप्त रखा गया है

अभिनंदन का जिस जगह के लिए ट्रांसफर किया है उस स्थान का नाम अभिनंदन की सुरक्षा के चलते गुप्त रखा गया है। दरअसल पिछले कई दिनों से खुफिया एजेंसियों को ऐसे इनपुट मिल रहे थे कि, अभिनंदन के उपर आतंकी हमला हो सकता है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, अभिनंदन की नई पोस्टिंग भी एक फाइटर बेस पर की गई है। अगर वायुसेना अधिकारी उन्हें फिर से उड़ान भरने की मंजूरी देते हैं तो वह फिर से विमान उड़ा सकते हैं। विंग कमांडर अभिनंदन दुनिया के एक मात्र पायलट हैं जिन्होंने अपने पुराने मिग 21 विमान सेअत्याधुनिक एफ-16 फाइटर प्लेन को मार गिराया था।

F-16 को मार गिराने वाले दुनिया के एकलौते पायलट

F-16 को मार गिराने वाले दुनिया के एकलौते पायलट

27 फरवरी को जम्‍मू कश्‍मीर में हुई डॉगफाइट में अभिनंदन वर्तमान ने पाकिस्‍तान एयरफोर्स (पीएएफ) का एफ-16 गिराया था। इस लड़ाई में हालांकि उनका जेट मिग-21 भी क्रैश हो गया था और अभिनंदन पाकिस्‍तान के हिस्‍से वाले कश्‍मीर में जा गिरे थे। इसके बाद पाक की सेना ने उन्‍हें बंदी बना लिया था। करीब तीन दिन तक पाक के कब्‍जे में रहने के बाद अभिनंदन एक मार्च को देश वापस लौटे थे।

जल्द फिर से उड़ान भरते दिखेंगे अभिनंदन

जल्द फिर से उड़ान भरते दिखेंगे अभिनंदन

आईएएफ सूत्रों की ओर से बताया गया है कि अभिनंदन इस समय बेंगलुरु स्थित इंस्‍टीट्यूट ऑफ एरोस्‍पेस मेडियन (आईएएम) में हैं। यहां पर 35 वर्षीय विंग कमांडर को अलगे कुछ हफ्तों में जरूरी टेस्‍ट्स से गुजरना होगा। इसके बाद इस बात के काफी अच्‍छे आसार है कि वह फिर से फाइटर जेट उड़ा सकेंगे। अभिनंदन पिछले हफ्ते दिल्‍ली में थे और यहां पर एयरफोर्स सेंट्रल मेडिकल कॉलेज इस्‍टैब्लिशमेंट, में उनका मेडिकल रिव्‍यू हुआ।

एक क्लिक में जानें अपने लोकसभा क्षेत्र के जुड़े नेता के बारे में सबकुछ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+