हैदराबाद: भारतीय वायुसेना का ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश
हैदराबाद भारतीय वायुसेना का ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश
हैदराबाद। भारतीय वायुसेना का एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट गुरुवार को हैदराबाद में क्रैश हो गया। एयरक्राफ्ट अपने रूटीन मिशन पर था, जब क्रैश हुआ। एयरफोर्स के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि ट्रेनी पायलट विमान के क्रैश होने के बाद सुरक्षित बाहर आ गया। हादसे के बाद इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

गुरुवार सुबह करीब 11:45 पर किरन एयरक्राफ्ट ने आग पकड़ ली। इस समय ये एयरक्राफ्ट हाकिमपेथ एयरफोर्स स्टेशन पर था। विमान में आग लगने के बाद पायलट सुरक्षित बाहर आ गया। अधिकारियों ने बताया कि हादसे की वजह को जानने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी गठित की गई है।












Click it and Unblock the Notifications