पाकिस्तान के F-16 विमान को मार गिराने का IAF ने दिया सबूत, जारी की रडार इमेज
नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना ने अमेरिकी मैगजिन में छपी उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि भारत ने पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है। भारतीय वायुसेना ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेस करते हुए कहा कि भारतीय वायुसेना के पास इस तथ्य के पूरे सबूत हैं पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ अमेरिकी लड़ाकू विमान एफ-16 का उपयोग किया था जिसे आईएफ मिग-21 बाइसन ने मार गिराया है।

एरियल इंगेजमेंट में गिरे थे जो विमान, जिनमें एक पाक का एफ-16
भारतीय वायुसेना के अधिकारी ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि 27 फरवरी को 2019 को एरियल इंगेजमेंट की वजह से दो विमान नीचे गिरे, जिनमें से एक IAF का बायसन था जबकि दूसरा पाकिस्तान वायु सेना का F-16 था जिसे उसके इलेक्ट्रॉनिक सिग्नेचर और रेडियो टेप के दौरा पहचाना गया। एयर वाइस मार्शल आरजीके कपूर ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि हमारे पर विश्वसनीय सबूत हैं जो स्पष्ट रूप से इस बात के संकेत हैं कि पाकिस्तान ने अपना एक एफ-16 खो दिया है। लेकिन सुरक्षा और गोपनीयता को देखते हुए हम इसे सार्वजनिक डोमेन में साझा की जा रही सूचना को प्रतिबंधित कर रहे हैं।
अमेरिकी पत्रिका के दावे को IAF ने किया खारिज
दरअसल अमेरिका की एक पत्रिका ने दावा किया था कि पाकिस्तान के सभी एफ-16 लड़ाकू विमान सुरक्षित है। पत्रिका ने अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से दावा किया था कि 27 फरवरी भारत और पाकिस्तान के बीच हुए एरियल इंगेजमेंट में एफ-16 शामिल नहीं था। लेकिन उसके अगले ही दिन अमेरिकी मीडिया में पाकिस्तान एयरफोर्स के एफ-16 से जुड़ी रिपोर्ट को यहां के रक्षा विभाग पेंटागन ने ही खारिज कर दिया।
पायलटों के लेकर दिये बयान से मुकर गया पाकिस्तान
इसके बाद आज भारतीय वायुसेना ने एक बार फिर कहा कि 27 फरवरी के दिन भारत और पाकिस्तान के लड़ाकू विमान के एरियल इंगेजमेंट में दो विमान क्रैश हुए थे जिसमें एक एफ-16 था और दूसरा भारत का बाइस था। भारतीय वायु सेना (IAF) ने AWACS (एयरबोर्न वॉर्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम) रडार ईमेज जारी की। जिसमें ये दिखाई पड़ रहा है कि कौन सा विमान रडार के संपर्क में आया था। इसके साथ आईएएफ ने पाकिस्तान के बयान को लेकर भी कहा है कि पहले पाकिस्तान ने कहा कि था कि उसने दो पायलट पकड़े हैं जिसमें एक अस्पताल में हैं और दूसरा उनके पास है। लेकिन बाद में पाकिस्तान की ओर से कहा गया कि नहीं उन्होंने कहा केवल अभिनंदन को पकड़े जाने की बात कही, लेकिन दूसरे पायलट के बारे में पाकिस्तान ने कुछ नहीं बताया जबकि वो एफ-16 का पायलट था।












Click it and Unblock the Notifications