जयललिता को श्रद्धांजलि देने जा रहे थे राष्ट्रपति, आधे रास्ते से दिल्ली वापस लौटे
राष्ट्रपति को जयललिता के अंतिम संस्कार में ले जा रहे इंडियन एयरफोर्स के प्लेन में बीच हवा में आई तकनीकी खराबी। राष्ट्रपति वापस दिल्ली लौटे।
नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को चेन्नई जाते समय आधे रास्ते से ही दिल्ली वापस लौटना पड़ा है। वह जयललिता के अंतिम संस्कार के लिए चेन्नई जा रहे थे।

पीटीआई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इंडियन एयरफोर्स का जो एयरक्राफ्ट राष्ट्रपति को लेकर जा रहा था, उसमें बीच हवा में ही तकनीकी खराबी आ गई। इसकी वजह से राष्ट्रपति को वापस लौटना पड़ा।
जयललिता का सोमवार को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया है। 22 सितंबर से अस्पताल में भर्ती जयललिता को रविवार को हार्ट अटैक आया था। इसके बाद सोमवार को रात 11:30 बजे उनका निधन हो गया।
राष्ट्रपति ने मंगलवार को उनके निधन पर शोक जताया था। उन्होंने अम्मा को एक फाइटर करार दिया था। राष्ट्रपति ने वर्ष 1980 के उन दिनों को भी याद किया जब जयललिता पहली बार राज्यसभा पहुंची थीं।












Click it and Unblock the Notifications