रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते भारत नहीं लेगा 'कोबरा वॉरियर' अभ्यास में हिस्सा
नई दिल्ली, 26 फरवरी: रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष को देखते हुए भारतीय वायुसेना ने ब्रिटेन में होने वाले बहुपक्षीय वायुसेना अभ्यास 'कोबरा वॉरियर' में अपने लड़ाकू विमानों को नहीं भेजने का फैसला किया है। वायुसेना के पांच एलसीए तेजस विमान इस अभ्यास में शिरकत करने वाले थे। भारतीय निर्मित हल्के लड़ाकू विमान तेजस इस सैन्य अभ्यास में भाग लेने वाले थे। रूस और यूक्रेन में जंग के बीच दुनियाभर में बने तनाव के माहौल के बाद भारत सरकार ने ये फैसला लिया है।

भारतीय वायुसेना ने शनिवार को ट्वीट कर इस फैसले की जानकारी दी। भारतीय वायु सेना ने कहा, "हाल की घटनाओं को देखते हुए आईएएफ ने यूके में एक्सरसाइज कोबरा वारियर 2022 के लिए अपने विमान को तैनात नहीं करने का फैसला किया है। बता दें कि, बहु राष्ट्र वायु अभ्यास कोबरा वारियर्स एक्सरसाइज 2022 का आयोजन 6 से 27 मार्च तक ब्रिटेन के वैडिंगटन में होने वाला है।
सूत्रों के मुताबिक ब्रिटेन ने शुक्रवार शाम को भारतीय वायुसेना को बताया कि रूस यूक्रेन युद्ध को देखते हुए छह से 27 मार्च तक होने वाले इस सैन्य अभ्यास को रद कर दिया गया है। एलसीए तेजस पहली बार देश से बाहर किसी इंटरनेशनल मिलिट्री एक्सरसाइज कोबरा वॉरियर एक्सरसाइज में हिस्सा लेने जा रहा था। भारतीय वायुसेना के पांच एलसीए तेजस लड़ाकू विमान उड़ान भरकर इंग्लैंड के वैडिंगटन एयरबेस जाने वाले थे।
इस बहुपक्षीय वायुसेना अभ्यास में मेजबान ब्रिटेन और भारत के अलावा स्वीडन, बेल्जियम और सऊदी अरब की वायुसेना शामिल होने वाली थी। इसी अभ्यास में भारतीय फाइटर प्लेन तेजस भी शामिल होने वाले थे। वैश्विक स्तर पर तेजस की गुणवत्ता और युद्धक क्षमता को परखने के लिहाज से वायुसेना ने यह फैसला किया था। एलसीए तेजस के लिए दुनिया को अपनी ऑपरेशन क्षमता और मैन्युवेरेबिलेटी दिखाने के लिए कोबरा वॉरियर युद्धाभ्यास एक बेहतरीन मंच साबित होने वाला था।












Click it and Unblock the Notifications