Air force New Flag: बदल गया भारतीय वायुसेना का फ्लैग, 72 साल के बाद नए अंदाज में दिखा झंडा
IAF New Flag: भारतीय वायु सेना ( Indian Air force) ने रविवार को उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के वायु सेना स्टेशन बमरौली में अपने नए झंडे का अनावरण किया। बता दें कि वायु सेना के झंडे में बदलाव 72 साल बाद किया गया है। एयर फोर्स के मुताबिक इस नए झंडे का अनावरण वीर जवानों के साथ बेहतर तालमेल बिठाने के उद्देश्य से किया गया है। नए IAF ध्वज का अनावरण इसके स्थापना दिवस पर एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी द्वारा किया गया।
नए झंडे में क्या हुआ बदलाव?
नए झंडे में सबसे ऊपर दाएं कोने में भारतीय वायुसेना का क्रेस्ट होगा. इसमें हिमालयन ईगल और अशोक स्तंभ को जोड़ा गया है। भारतीय वायु सेना का यह कदम नौसेना द्वारा अपने औपनिवेशिक अतीत को त्यागकर अपने ध्वज में बदलाव करने के एक साल से अधिक समय बाद आया है।

IAF दिवस परेड की कमान पहली बार महिला अधिकारी संभालेंगी
यह पहली वायु सेना दिवस परेड है जिसकी कमान पहली बार एक महिला अधिकारी ग्रुप कैप्टन शालिजा धामी के हाथों में दी गई है। वह लड़ाकू इकाई की कमान संभालने वाली भारतीय वायुसेना की पहली महिला अधिकारी भी हैं। इस बार की परेड में पूरी तरह से महिलाओं की टुकड़ी होगी जिसमें नव शामिल अग्निवीर वायु महिलाएं शामिल होंगी, जो अपने पुरुष समकक्षों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मार्च करेंगी।
वायु सेना दिवस समारोह में भाग लेने के लिए 100 से अधिक विमान
भारतीय वायु सेना (आईएएफ) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संगम क्षेत्र में एक मेगा एयर शो आयोजित कर रही है। ग्रुप कैप्टन प्रज्योत ने मंगलवार को घोषणा की कि 10 हवाई अड्डों से राफेल लड़ाकू जेट और हेलीकॉप्टर सहित 120 लड़ाकू जेट और परिवहन विमान इस अवसर पर हवाई प्रदर्शन में भाग लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications