IAF चीफ ने अग्निवीरों के प्रशिक्षण का लिया जायजा, मल्टीटास्किंग और आधुनिक तकनीकों से परिचित कराने पर जोर

भारतीय सेना के अधिकारी ने कहा कि उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने क्रॉस्ड स्वॉर्ड्स डिवीजन का दौरा किया और गठन की परिचालन और सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की।

प्रतीकात्मक फोटो

Agniveer: भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने शुक्रवार को बेलगावी में एयरमेन ट्रेनिंग स्कूल का दौरा किया। उन्होंने 30 दिसंबर 2022 को शुरू हुए अग्निवीरों के प्रशिक्षण की प्रगति का निरीक्षण किया। यहां अग्निवीरों को ट्रेनिंग दी जा रही है। इस दौरान IAF चीफ ने प्रशिक्षकों के साथ बातचीत की। उन्होंने अग्निवीरों को प्रशिक्षण के उच्चतम मानक प्रदान करने के महत्व पर जोर दिया। साथ ही उन्हें मल्टीटास्किंग क्षमताओं को विकसित करने और उन्हें आधुनिक तकनीकों से परिचित कराने पर भी ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी।

भारतीय सेना के अधिकारी ने कहा कि उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने क्रॉस्ड स्वॉर्ड्स डिवीजन का दौरा किया और गठन की परिचालन और सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने उत्कृष्टता की खोज में उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उनके साहस और धैर्य के लिए सभी रैंकों की सराहना की।

बता दें अग्निवीर आयु भर्ती के लिए उम्मीदवारों की परीक्षा किस डेट में और किस शहर में होगी, इसका विवरण उपलब्ध करा दिया गया है। ऐसे में अगर आपने भी भर्ती के लिए आवेदन किया है, तो ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर परीक्षा शहर की सूची डाउनलोड कर सकते हैं।

शुरुआती ट्रेनिंग पूरी करने के लिए अग्निवीरों का पहला बैच (Agniveer First Batch) सेना के साथ जुड़ गया है। पहले बैच में कुल 112 रंगरूट पहुंचे हैं जो 6 महीने तक ट्रेनिंग लेंगे। ये रिक्रूट नागपुर के कैंप्टी में स्थित रेजीमेंटल में ट्रेनिंग के लिए पहुंच चुके हैं। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद ये सेना में शामिल हो जाएंगे।

सेना के सूत्रों के मुताबिक अग्निवीरों की ट्रेनिंग शुरू हो गई है। यह ट्रेनिंग छह महीने तक यानी जून महीने तक चलेगी। छह महीने की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद ये युवा सेना में भर्ती हो जाएंगे। भर्ती के साथ ही इन युवाओं को उनकी यूनिट में भेज दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Flashback 2022: हिजाब से लेकर अग्निवीर विवाद, इन 5 मुद्दों के लिए याद किया जाएगा 2022

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+