Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Flashback 2022: हिजाब से लेकर अग्निवीर विवाद, इन 5 मुद्दों के लिए याद किया जाएगा 2022

साल 2022 में कई ऐसे विवाद खड़े हुए जिसने पूरे देश में सुर्खियां बटोरी। इनको लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुआ।

Flash back 2022

Flashback 2022: यह साल 2022 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है, यह साल कई मायनों में काफी अहम रहा है। कई तरह के फैसले, विवाद इस साल लोगों को देखने को मिले। कुछ विवादों ने काफी सुर्खिायां बटोरीं तो कुछ विवाद पर लोग सड़क पर उतर आएं। कई तरह की राजनीतिक उठापटक भी इस साल देखने को मिली। अब जब हम अगले साल 2023 में प्रवेश कर रहे हं तो आइए डालते हैं नजर वर्ष 2022 की पांच बड़ी घटनाओं पर जिसने काफी सुर्खियां बटोरी, इन विवादों के चलते देशभर में प्रदर्शन देखने को मिला।

हिजाब विवाद

हिजाब विवाद

हिजाब को लेकर विवाद जनवरी 2022 में शुरू हुआ जब 6 मुस्लिम छात्राओं को कर्नाटक में स्कूल में जाने से रोक दिया। कर्नाटक के उडुपी में एक स्कूल में शुरू हुआ यह विवाद धीरे-धीरे सुर्खियों में आया। दरअसल शिक्षकों ने छात्राओं को हिजाब पहनकर आने से रोक दिया था। जिसपर छात्रा ने विरोध किया। इसके बाद यह मामला कर्नाटक हाई कोर्ट पहुंच गया, कोर्ट ने कहा कि हिजाब इस्लाम धर्म का हिस्सा नहीं है। कोर्ट ने हिजाब पहनकर स्कूल में जाने पर रोक को जायज ठहरा दिया। कोर्ट के फैसले के बाद यह विवाद काफी बढ़ गया, देशभर में इसको लेकर प्रदर्शन हुआ।

नूपुर शर्मा विवाद

नूपुर शर्मा विवाद

पूर्व भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने जिस तरह से टीवी डिवेट के दौरान मोहम्मद साहब को लेकर बयान दिया उसकी काफी आलोचना हुई। उनके बयान से ना सिर्फ देश में प्रदर्शन हुआ बल्कि विदेश में भी उनके खिलाफ बयान जारी किए गए। यहां तक कि भारत सरकार को भी इस मामले पर एक बयान जारी करके कहना पड़ा कि हम इस बयान से सहमत नहीं हैं। दरअसल नूपुर शर्मा ने कहा था कि मुस्लिम हिंदुओं की आस्था का शिवलिंग का मजाक उड़ा रहे हैं। जिसपर नूपुर ने मोहम्मद साहब को लेकर टिप्पणी की थी। नूपुर शर्मा के बयान के खिलाफ 14 देशों ने बयान जारी करके विरोध किया था।

 अग्निवीर के खिलाफ सड़क पर उतरे युवा

अग्निवीर के खिलाफ सड़क पर उतरे युवा

14 जून को केंद्र सरकार ने सेना में छोटी अवधि की सेवा की शुरुआत अग्निवीर के तौर पर की थी। सेना में भर्ती की इस योजना के खिलाफ देशभर में युवाओं ने प्रदर्शन किया था। 17.5 से 21 साल के युवाओं को इस योजना के तहत 4 वर्ष के लिए भर्रती की योजना की शुरुआत की गई। चार साल के बाद 25 फीसदी जवानों को आगे सेवा में पूर्णकालिक तौर पर सेना में शामिल किए जाने की नीति शुरू हुई थी। लेकिन इसका काफी विरोध हुआ। विपक्ष ने इस योजना का खुलकर विरोध किया था।

ज्ञानवापी मस्जिद विवाद

ज्ञानवापी मस्जिद विवाद

वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद में जिस तरह से कोर्ट न आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया को जांच की अनुमति दी उसके बाद मस्जिद के भीतर शिवलिंग को लेकर काफी विवाद खड़ा हुआ. हिंदू पक्ष ने दावा किया कि मस्जिद के भीतर बना फव्वारा ही शिवलिंग है। इसको लेकर काफी विवाद देखने को मिला। दोनों ही पक्षों ने अपने दावें सामने रखे। एक पक्ष जहां 1991 के प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट का हवाला दे रहा था तो दूसरा पक्ष इतिहास की गलती को ठीक करने की वकालत कर रहा था। भाजपा नेता मनोज तिवारी और असदुद्दीन ओवैसी इस मामले को लेकर आमने-सामने आ गए थे। इस विवाद के बाद देश में धार्मिक स्थलों को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया।

शिवसेना में फूट

शिवसेना में फूट

20 जून 2022 को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने विधायकों की बैठक बुलाई, जिसमे क्रॉस वोटिंग पर चर्चा हनी थी। लेकिन बावजूद इसके शिवसेना के 10 विधायकों ने एकनाथ शिंदे की अगुवाई में भाजपा उम्मीदवार को अपना वोट दिया था। इसके बाद शिवसेना के भीतर विवाद खड़ा हो गया और एकनाथ शिंदे ने अपने समर्थक विधायकों के साथ पार्टी से अलग होने का फैसला लिया और भाजपा के साथ मिलकर प्रदेश में सरकार का गठन कर लिया। बाद में निकाय चुनाव के बाद शिवसेना पर दावेदारी को लेकर सवाल खड़ा हुआ और चुनाव आयोग ने दोनों ही दलों के अलग-अलग नाम और चुनाव चिन्ह दे दिए।

चीन का मुद्दा

चीन का मुद्दा

चीन के सैनिकों की भारत में घुसपैठ को लेकर काफी विवाद हुआ। एक तरफ जहां केंद्र सरकार यह कहती रही कि हमारे सैनिक सीमा पर डटे हैं और उन्होंने एक इंच जमीन भी चीन के कब्जे में नहीं जाने दी तो दूसरी तरफ कांग्रेस और विफक्ष सरकार पर हमलावर रहे कि चीन के मसले पर केंद्र सरकार सो रही है। राहुल गांधी ने तो यहां तक कह दिया कि हमारे जवान पिट रहे हैं, चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है और हमारी सरकार सो रही है। इस मसले को लेकर केंद्र और विपक्ष के बीच काफी तकरार देखने को मिली

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+