वायुसेना प्रमुख अरूप राहा ने पहली बार देशी लड़ाकू विमान 'तेजस' में भरी उड़ान
नयी दिल्ली। भारत में निर्मित लड़ाकू विमान तेजस के इस साल जुलाई में एयरफोर्स के बेड़े में शामिल होने की उम्मीद है। तेजस युद्धक विमानों को एचएएल बेंगलुरु में निर्मित किया जा रहा है। पहली बार तेजस ने साल 2001 में उड़ान भरी थी।
वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अरूप राहा ने आज बेंगलुरु स्थित हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) में देश में ही डिजाइन किया हुआ और निर्मित हल्का लड़ाकू विमान तेजस उड़ाया। तेजस का डिजाइन एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (एडीए) ने तैयार किया है और बेंगलुरु स्थित एचएएल ने इसका निर्माण किया है। यह लड़ाकू विमान उन्नत उपकरणों से लैस है।
एयर चीफ मार्शल ने लड़ाकू विमान को उड़ाया और हवा से हवा तथा आसमान से जमीन पर हमला करने की क्षमता का जायजा लिया। उन्होंने विमान में लगे रडार और अन्य उपकरणों को भी देखा। एयर चीफ मार्शल अरूप राहा स्वयं एक कुशल फाइटर पाइलट हैं और उन्होंने तेजस की उड़ान क्षमता की सराहना की। उन्होंने एडीए और एचएएल की पूरी टीम को ऐसा विमान तैयार करने के लिए बधाई दी।












Click it and Unblock the Notifications